पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शक्तिशाली विस्फोट, 30 की मौत, 40 घायल
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में मदरसे के पास शुक्रवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कबायली जिले औरकजई के कलाया इलाके में शिया इमामबाड़ा के पास जुमा बाजार में एक बाइक में विस्फोटक लगाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक जिस समय विस्फोट हुआ, वहां लोग गर्म कपड़े खरीद रहे थे। जियो न्यूज ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से बताया कि…
Read More