विदेश हिंदी न्यूज़ 

चीन के युन्नान प्रांत में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 14 लोग घायल

चीन के दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत में शनिवार को 5.9 तीव्रता का एक भूकंप आया जिसमें 14 लोग घायल हो गए। प्रांतीय भूकंप वेधशाला के अनुसार अभी तक प्रांत के मोजिआंग हानी स्वायत्तशासी काउंटी में मुख्य भूकंप के बाद 55 और झटके (आफ्टरशॉक) महसूस किए गए। उनमें से एक की तीव्रता तीन, दो की तीव्रता चार और एक की तीव्रता पांच से ज्यादा थी। काउंटी प्रशासन के मुताबिक भूकंप का केन्द्र 11 किलोमीटर की गहराई में स्थित था और इससे दर्जनों घर तबाह हो गए। मोजिआंग के 15 नगरों के…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाक सरकार कट्टरपंथियों के आगे झुकी, अल्पसंख्यक अर्थशास्त्री का नामांकन वापस

पाकिस्तान सरकार ने कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेकते हुए शुक्रवार को मशहूर अर्थशास्त्री आतिफ मियां का नवगठित आर्थिक पैनल के सदस्य के तौर पर नामांकन वापस ले लिया। आतिफ मियां अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) की सरकार ने आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के लिए मियां के नामांकन का बचाव करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा था कि वह ‘‘कट्टरपंथियों के आगे घुटने नहीं टेकेंगे।’’ पाकिस्तान के संविधान में अहमदियों को गैर मुस्लिम घोषित किया गया है और उनकी मान्यताओं को कई…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

बुल्गारिया पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, भारतीय समुदाय को संबोधित किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को बुल्गारिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोग दोनों देशों के बीच ‘‘जीवित पुल’’ की भांती हैं। कोविंद अपने तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे चरण में साइप्रस से यहां आये हैं। राष्ट्रपति कोविंद साइप्रस की यात्रा के बाद राजधानी सोफिया पहुंचे हैं। साइप्रस में उन्होंने देश के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियादेस से मुलाकात की और तमाम मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया है, भारत-बुल्गारिया की दोस्ती बहुत खास है। हमारे संबंध बहुत पुराने हैं। सचिवालय ने…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पीटीआई के आरिफ अलवी पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति चुने गये

पाक मीडिया में आई खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ आरिफ अलवी को मंगलवार को पाकिस्तान का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। अलवी ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार ऐतजाज अहसन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के उम्मीदवार मौलाना फजल उर रहमान को त्रिकोणीय मुकाबले में मात दी और देश के 13वें राष्ट्रपति बने। अनाधिकारिक नतीजों के हवाले से डॉन न्यूज ने बताया कि नेशनल असेंबली और सीनेट में पड़े कुल 430 मतों में से अलवी को 212 मत मिले,…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

नासा ने कार्बन डाइऑक्साइड को उपयोगी तत्वों में बदलने के लिए मांगे सुझाव

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक प्रतियोगिता शुरू की है जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड को उपयोगी तत्वों में बदलने के लिए नवीन उपाय सुझाने के लिए कहा गया है जिससे भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह का अध्ययन करने में मदद मिल सके। नासा ने एक बयान में कहा कि जब अंतरिक्ष यात्री मंगल ग्रह का अध्ययन शुरू करेंगे तो उन्हें स्थानीय संसाधनों की आवश्यकता पड़ेगी। कार्बन डाइऑक्साइड ऐसा संसाधन है जो मंगल ग्रह के वातावरण के भीतर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

नेपाल में रनवे पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे 21 विमानयात्री

राजधानी काठमांडो में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हाल में मरम्मत किए गए रनवे पर यात्री विमान के फिसलने से उसमें सवार 21 यात्रियों की जान सांसत में फंस गई। रनवे से फिसलकर विमान करीब के घास भरे मैदान में फंस गया था। येति एयरलाइंस का विमान शनिवार रात रनवे पर फिसल गया था जिसकी वजह से त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को 12 घंटों तक बंद रखना पड़ा। इस वजह से हजारों यात्री वहां फंस गए। हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक घटना में विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

वैज्ञानिकों ने सौर तूफान के पूर्वानुमान के लिए लिए खोज निकाला यह नया तरीका

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए एक नया तरीका विकसित किया है. इसके माध्यम से कम समय में सौर तूफान का बेहतर पूर्वानुमान लगाया जा सकता है. पत्रिका ‘चैओस’ में प्रकाशित अनुसंधान के अनुसार, धरती के चुंबकीय क्षेत्र का ध्रुव से ध्रुव तक विस्तार होता है और यह सूर्य से चलने वाली सौर तरंगों से बहुत प्रभावित होता है. इसमें सूरज की सतह से आवेशित कणों का प्रवाह होता है. जर्मनी स्थित पोस्टडैम इंस्टिट्यूट फॉर क्लाइमेट इंपैक्ट रिसर्च के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

थाईलैंड, म्यामां और भूटान के नेताओं के साथ मोदी की द्विपक्षीय वार्ता

नेपाल में हुए चौथे बिम्स्टेक सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को थाईलैंड, म्यामां और भूटान के नेताओं से अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकातें की। मोदी ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा, म्यामां के राष्ट्रपति विन मिन्त और भूटान की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार दाशो शेरिंग वांगचुक से बातचीत कीमोदी ने ट्वीट किया, “प्रयुत चान-ओचा और मेरी मुलाकात अच्छी रही। हमारा ध्यान हमारे नागरिकों के परस्पर लाभ के लिए भारत और थाईलैंड के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित था।”दोनों नेता चौथे बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान विफल पड़ चुके दृष्टिकोण से कश्मीर का मामला उठाता है : भारत

पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के बाद भारत ने कहा है कि पाकिस्तान की नई सरकार को ‘विवाद’ में शामिल होने की जगह दक्षिण एशिया को आतंक और हिंसा से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैय्यद अकबरूद्दीन की यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मध्यस्थता एवं विवादों के निपटारे के मुद्दे पर हुई चर्चा के दौरान आयी।अकबरूद्दीन ने चर्चा के दौरान कहा, ‘मैं भारत के एक अभिन्न अंग पर टिप्पणी करने वाले अलग-थलग…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

आगजनी के संदिग्ध हमले में ब्रिटेन में गुरूद्वारा को जलाया गया

ब्रिटेन के लीथ शहर में आगजनी के संदिग्ध कृत्य में एक गुरूद्वारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस इस ‘संदिग्ध’ कृत्य की जांच एक घृणा अपराध के तौर पर कर रही है। बीबीसी ने खबर दी है कि स्कॉटलैंड के लीथ शहर में गुरू नानक गुरूद्वारा साहिब में कल सुबह करीब पांच बजे आग लगा दी गयी और इसे जानबूझ कर किया गया एक कृत्य माना गया है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इमारत को नुकसान पहुंची है। एडिनबर्ग की पुलिस एक घृणा अपराध के रूप…

Read More
Translate »