विदेश हिंदी न्यूज़ 

फेसबुक डाटा लीक मामले के बाद अपनी कंपनी बंद करने जा रहा कैंब्रिज एनालिटिका

फेसबुक से डाटा चोरी कर उसका चुनाव अभियान के दौरान गलत इस्तेमाल करने का आरोप झेल रही कैंब्रिज एनालिटिकाकंपनी ने बुधवार को अपनी कंपनी बंद करने का फैसला किया है. कंपनी ने एक औपचारिक बयान के माध्यम से यह जानकारी दी. कंपनी कुछ समय बाद अपनी सभी इकाइयां भी बंद करने पर भी विचार कर रही है. कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि वह डेटा संचालन पर एक विवाद में शामिल कैंब्रिज एनालिटिका और इसकी ब्रिटिश मूल कंपनी एससीएल चुनाव लिमिटेड को तुरंत बंद करने पर विचार कर रही…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखा

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने नीतिगत बैठक में ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा. बैंक ने दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. हालांकि बैंक ने कहा कि मुद्रास्फीति उसके निर्धारित लक्ष्य दो प्रतिशत के करीब है. विश्लेषकों का कहना है कि आगामी बैठक में ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं. फेडरल रिजर्व ने दो दिवसीय नीति बैठक के बाद प्रमुख लघु-अवधि दर को 1.5 से 1.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा है. यह स्तर उसने मार्च में निर्धारित किया था. मार्च में उसने दिसंबर 2015 के बाद से…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

आत्मघाती हमलों से दहला नाइजीरिया, 60 से ज्यादा की मौत, कई घायल

नाइजीरिया के उत्तर – पूर्वी हिस्से में मंगलवार रात एक मस्जिद और एक बाजार में हुए आत्मघाती बम धमाकों में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है. पुलिस की शुरुआत जांच में यह हमला एक आत्मघाती हमले की तरह लगता है, जिसके पीछे बोको हराम का हाथ होने की बात की जा रही है. गौरतलब है कि सोमवार को ही अमेरिकी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तानी बस ड्राइवर के बेटे साजिद जावेद ब्रिटेन के नए गृह मंत्री बने

पाकिस्तानी मूल के सांसद साजिद जावेद को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया. इस नियुक्ति से कुछ घंटे पहले पूर्व गृह मंत्री अंबर रूड ने यह स्वीकारते हुए इस्तीफा दिया था कि प्रवासियों के निर्वासन लक्ष्यों की सच्चाई को लेकर उन्होंने संसद को ‘अनजाने में गुमराह’ किया था. वर्ष 1960 के दशक में ब्रिटेन से आकर बसे एक पाकिस्तानी बस चालक के बेटे जावेद को उनके समुदाय, स्थानीय सरकार एवं आवासीय मंत्री के कैबिनेट पद से पदोन्नत करके नई जिम्मेदारी दी गई है. पूर्व निवेश बैंकर जावेद (48)…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

इजरायल के पीएम का दावा- ईरान ने छिपकर परमाणु कार्यक्रम जारी रखा, अमेरिका ने कहा- 12 दिनों में करेंगे फैसला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह 12 दिनों के भीतर फैसला करेंगे कि अमेरिका ईरान परमाणु समझौते से अलग होगा या नहीं. ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उन दावों के बाद यह बयान दिया है, जिसमें नेतन्याहू ने ईरान पर आरोप लगाया है कि तेहरान ने दुनिया की नजरों से छिपकर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश की.  सीबीएस न्यूज के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा कि उनके पास ईरान के खुफिया परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर साक्ष्य हैं.इजरायली प्रधानमंत्री ने ट्रंप को 2015 के…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

वाराणसी में आयोजित होगा प्रवासी भारतीय दिवस : अधिकारी

अगला प्रवासी भारतीय दिवस जनवरी में धर्म नगरी वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले प्रवासी भारतीयों के पास कुंभ स्नान और नयी दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का विकल्प भी होगा। भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने यह बात कही है। वाशिंगटन डीसी , मैरीलैंड और वर्जीनिया और इसके आसपास रहने वाले प्रतिष्ठित भारतीय – अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुये भारतीय दूतावास के सामुदायिक मामलों के एक अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि पूरी दुनिया भर से प्रवासी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

काबुल में दोहरे आत्मघाती हमले में पत्रकारों सहित 25 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के काबुल में आज सुबह एक के बाद एक हुए दो आत्मघाती हमलों में एएफपी के मुख्य फोटोग्राफर शाह मरई और पांच अन्य पत्रकारों सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। अफगानिस्तान में मारे गए पत्रकारों को उनके सहकर्मी ट्विटर पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। काबुल पुलिस के प्रवक्ता हशमत स्तानकजई ने बताया कि दूसरा आत्मघाती हमला पहले हमले के कुछ मिनट बाद पत्रकारों को निशाना बनाकर किया गया। ये पत्रकार पहले हमले के बाद घटना…

Read More
Uncategorized विदेश हिंदी न्यूज़ 

स्कूल पर हुए हमले के सिलसिले में मौत की सजा पाये आतंकवादी बरी

पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों के मामले में मौत की सजा पाये दो आतंकवादियों को 2013 में यहां के एक निजी स्कूल में हुए हमले के एक अन्य मामले में देश की आतंकवाद निरोधक अदालत ने बरी कर दिया है । पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक अदालत के जज ने साद अजीज उर्फ टिन टिन तथा ताहिर हुसैन मिन्हास उर्फ सईम को मामले में बरी कर दिया । दोनो पर मार्च 2013 में उत्तरी निजामाबाद स्थित एक स्कूल में हथगोले फेंकने का आरोप था । उल्लेखनीय है कि यहां के एक प्रतिष्ठित…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

DGMO स्तर की बातचीत में भारत ने कहा, LOC पर तनाव कम करना पाकिस्‍तान का जिम्‍मा

भारत ने एक बार साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवादियों को मदद देना बंद नहीं करता तब तक भारत की ओर से कार्रवाई जारी रहेगी. शुक्रवार को पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत के DGMO की पाकिस्तान में अपने समकक्ष अधिकारी से हॉटलाइन में भारत ने ये बात साफ कर दी. भारत की ओर से ये भी कहा गया कि LOC पर तनाव कम करने का ज़िम्मा पाकिस्तान का है.भारतीय सेना ने कहा कि वह पाकिस्तान के नापाक मंसूबे नाकाम करने के लिए सभी ‘जवाबी उपाय ’करता रहेगा.…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पैदल सीमा पार कर किम जोंग ने दक्षिण कोरिया की धरती पर रखा कदम, मून से मिलाया हाथ

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ऐतिहासिक वार्ता के लिए शुक्रवार को दक्षिण कोरिया पहुंच गए, जहां दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन ने उनसे मुलाकात की. खास बात यह है कि किम जोंग पैदल सीमा पर कर दक्षिण कोरिया की धरती पर पहुंचे हैं. इस तरह से देखा जाते तो किम जोंग उन 1953 में कोरियाई युद्ध के समाप्त होने के बाद से दक्षिण कोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले उत्तर कोरिया के पहले नेता हैं. खबरों के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने वार्ता…

Read More
Translate »