विदेश हिंदी न्यूज़ 

अफगानिस्तान और तालिबान के बीच दो दिवसीय वार्ता संपन्न

दोहा में तालिबान के साथ अफगानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की दो दिवसीय वार्ता सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक के बाद अमेरिका और तालिबान के बीच नई वार्ता का आधार तैयार हुआ है। अफगानिस्तान में जर्मनी के राजदूत मार्क्स पोतजेल ने बताया कि यह वार्ता ‘अफगानिस्तान में हिंसा कम करने के वादे और अपील’ के संयुक्त बयान के साथ खत्म हुई।’ पोतजेल ने कतर के साथ मिलकर इस वार्ता की मेजबानी की थी। अमेरिका और तालिबान के बीच मंगलवार को एक बैठक होगी जिसमें दोनों का ध्यान एक ऐसा प्रस्ताव तैयार…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

कश्मीर में स्थिति में सुधार करने में असफल रहे भारत, पाकिस्तान: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार इकाई ने सोमवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर में स्थिति में सुधार में असफल रहे और उसकी पूर्व की रिपोर्ट में जतायी गई कई चिंताओं के समाधान के लिए उन दोनों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये। गत वर्ष संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय ने कश्मीर पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की थी। उसमें भारत और पाकिस्तान द्वारा गलत कार्यों का उल्लेख किया गया था और उनसे आग्रह किया गया था कि वे लंबे समय से जारी तनाव को कम करने के लिए…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिकी कॉरपोरेट जगत ने किया भारतीय बजट का स्वागत

अमेरिकी कॉरपोरेट जगत ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पहली बार पेश किए गए बजट की शुक्रवार को प्रशंसा करते हुए इसे समावेशी और विदेशी निवेश के लिए आकर्षक बताया। अमेरिका-भारत सामरिक और साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि बजट समावेशी है और नीतिगत फैसले अमेरिकी कंपनियों को प्रोत्साहित करने वाले हैं। उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि यह ‘एप्पल’ जैसी कंपनियों के लिए ‘‘अच्छी खबर’’ है। यह बजट भारतीय बाजार को मुक्त बनाता है और अमेरिकी कंपनियों को और निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका ने बलूच अलगाववादी संगठन बीएलए को आतंकी समूह घोषित किया

अमेरिका ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ लड़ रहे अलगाववादी संगठन ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) को आतंकवादी समूह घोषित किया है। अमेरिका ने यह निर्णय ऐसे समय किया जब इस संगठन ने बंदरगाह शहर ग्वादर में पांच सितारा होटल पर हमला किया था। पाकिस्तान ने 2006 में इस संगठन पर पाबंदी लगाई थी और अमेरिका से भी ऐसा करने का अनुरोध किया था। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, ‘‘बीएलए एक हथियारबंद अलगाववादी समूह है जो पाकिस्तान के मुख्य रूप से जातीय बलूच क्षेत्रों में…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

मेरे उत्तर कोरिया में कदम रखने पर कई कोरियाई लोगों की आंखें भर आई थीं : ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उनके उत्तर कोरिया में कदम रखने पर कई कोरियाई लोगों की आंखे भर आई थीं। दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया को बांटने वाले असैन्यकृत क्षेत्र में किम जोंग-उन से ऐतिहासिक मुलाकात से पहले ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच की कंक्रीट सीमा पार कर उत्तर कोरिया में कदम रखा था। ट्रम्प उत्तर कोरिया की धरती पर पहुंचने वाले पहले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। किम के साथ मुलाकात के बाद ‘ओसान एयर बेस’ पर अमेरिकी सैनिकों से ट्रम्प ने कहा, ‘‘ मैंने…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

उकोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से रविवार को भारी सुरक्षा के बीच असैन्यीकृत क्षेत्र में मुलाकात की और उत्तर कोरिया के साथ परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता बहाल करने पर सहमत हुए। वियतनाम में फरवरी में दोनों देशों के बीच शिखर वार्ता टूटने के बाद पहली बार दोनों देशों के नेताओं ने आमने- सामने वार्ता की। बैठक के बाद ट्रम्प ने घोषणा की कि दोनों देश आगामी हफ्ते में वार्ता बहाल करने पर सहमत हुए हैं। लेकिन वार्ता के भविष्य और उत्तर कोरिया…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने आबे से भगोड़े आर्थिक अपराधियों के मुद्दे पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के अपने समकक्ष शिंजो आबे के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था, भगोड़े आर्थिक अपराधियों और आपदा प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की और अक्टूबर में होने वाले सम्राट नारुहितो के राज्याभिषेक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिरकत करने का ऐलान किया। जापान में रीवा युग की शुरुआत और मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। प्रधानमंत्री ने आबे और जापान के नागरिकों को रीवा युग की शुरुआत के लिये बधाई दी। एक मई को नए सम्राट नारुहितो…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

एशिया-प्रशांत समूह ने यूएनएसी में दो साल की अस्थाई सदस्यता के लिए किया भारत की उम्मीदवारी का समर्थन

चीन और पाकिस्तान सहित 55 सदस्यीय एशिया-प्रशांत समूह ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में दो साल की अस्थाई सदस्यता के लिए सर्वसम्मति से भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया। यह भारत के लिए महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत है और यह विश्व मंच पर देश की बढ़ती साख को दिखाता है। पंद्रह सदस्यीय परिषद में 2021-2022 के कार्यकाल के लिए पांच अस्थाई सदस्यों का चुनाव जून 2020 के आस-पास होना है। इन सदस्यों का कार्यकाल जनवरी 2021 से शुरू होगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और शी चिनफिंग से मिलेंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान में इस हफ्ते होने वाली जी-20 बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई विश्वनेताओं से मुलाकात करेंगे और इस दौरान व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। जापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ट्रंप 27 जून को रवाना होंगे। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि वह विश्व नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।’’ अधिकारी ने कहा…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

कांगो में भारतीय महिला शांतिसैनिकों का अभियान शुरू

शांति सैनिकों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण जगहों में शुमार अफ्रीकी देश कांगों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भारत की तरफ से आये महिला शांतिसैनिकों के दल ने कार्यभार संभाल लिया है। यह दल यहां चल रहे संघर्ष से सर्वाधिक पीड़ित महिलाओं और बच्चों की मदद करने आया है। भारत की ओर से आये महिला शांतिसैनिकों के दल में 20 महिला शांतिसैनिक हैं और इन्हें गत सप्ताह डीआर कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरता मिशन के तहत नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद…

Read More
Translate »