IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में दो विकेट लेने के बावजूद इसलिए ट्रोल हुए जसप्रीत बुमराह…
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2018 के अंतर्गत रविवार को खेले गए रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों तीन विकेट की हार का सामना करना पड़ा. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में राजस्थान के लिए निचले क्रम के बल्लेबाज कृष्णप्पा गौतम ने महज 11 गेंदों पर नाबाद 33 रन (चार चौके और दो छक्के) की पारी खेलकर मैच की तस्वीर पलटकर रख दी. मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 17वें ओवर में संजू सैमसन और जोस बटलर के अहम विकेट लिए.…
Read More