खेल हिंदी न्यूज़ 

भारतीय महिला हाकी टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स खिताब जीता

भारत ने रविवार को यहां फाइनल में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने हिरोशिमा हाकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन पर शानदार जीत हासिल की। कप्तान रानी रामपाल ने तीसरे ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने 45वें और 60वें मिनट में गोल कर टीम की जीत सुनिश्वित की। कानोन मोरी ने जापान के लिये एकमात्र गोल 11वें मिनट में किया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर पहले…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

भारतीय टीम विश्व कप में अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिये लगातार हार से त्रस्त अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। खिताब के प्रबल दावेदार भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ मैच एकतरफा होने की संभावना लग रही है जिसमें भारतीय बल्लेबाज मौका मिलने पर कुछ नये रिकार्ड स्थापित कर सकते हैं। इस मैच में बड़ी जीत से भारत की सेमीफाइनल की राह अधिक आसान हो जाएगी। अफगानिस्तान का विवादास्पद अभियान मैदान के अंदर और बाहर के गलत…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

धवन के बाहर होने से भारत का विश्व कप अभियान पटरी से नहीं उतरेगा: हसी

पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइक हसी ने शिखर धवन के विश्व कप से बाहर होने को ‘करारा झटका’ करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि इससे भारत का अभियान इस महासमर में पटरी से नहीं उतरेगा। हसी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ‘‘मुझे लगता कि यह करारा झटका है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे भारत का अभियान पटरी से उतरेगा। मुझे लगता है कि उनके पास इतनी गहराई है कि उन्हें शिखर धवन की कमी नहीं खलेगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि उनकी टीम में अपार प्रतिभा…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान फतह करने के बाद दो दिन आराम करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम दो दिनों तक आराम के साथ खुद को तरोताजा करेगी। दो बार के पूर्व चैम्पियन भारत ने एक और दमदार प्रदर्शन से चिर प्रतिद्वंद्वी और 1992 विश्व कप के विजेता पाकिस्तान को 89 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की ओर कदम बढ़ाया। भारतीय टीम प्रबंधन ने बताया, ‘‘ भारतीय टीम के खिलाड़ी दो दिन आराम करेंगे।’’ भारत का अगला मुकाबला 22 जून को साउथम्पटन में अफगानिस्तान…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

रोहित और विराट ने भारत को दमदार स्कोर तक पहुंचाया

रोहित शर्मा की लाजवाब शतकीय पारी और कप्तान विराट कोहली की चतुराई भरी बल्लेबाजी से भारत ने अपने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में रविवार को यहां पांच विकेट पर 336 रन दमदार स्कोर बनाकर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इस टूर्नामेंट में अपना शत प्रतिशत रिकार्ड बरकरार रखने के लिये मजबूत नींव रखी। रोहित और केएल राहुल ने भारत को लाजवाब शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिये 136 रन जोड़े। रोहित ने 113 गेंदों पर 140 रन बनाये जिसमें 14 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। राहुल…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

मिशन न्यूजीलैंड : धवन की चोट और मौसम भारत के लिये चुनौती

चोटिल शिखर धवन की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की वैकल्पिक व्यवस्था की गुरुवार को यहां होने वाले विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड के दमदार आक्रमण के सामने कड़ी परीक्षा होगी लेकिन यह लगातार खराब चल रहे मौसम के रूख बदलने पर ही संभव हो पाएगा। इंग्लैंड में चल रही बेमौसम की बरसात का साया भारत और न्यूजीलैंड के मैच पर मंडरा रहा है और ऐसे में इसके ओवरों में कटौती संभव है। ऐसी स्थिति में खेल होने पर कीवी टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण भारत की सलामी जोड़ी के लिये…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत न्यूजीलैंड विश्व कप मुकाबले पर बारिश का खतरा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को ट्रेंटब्रिज में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक गुरूवार को दोपहर के बाद बारिश की संभावना कम है और ऐसे में कम ओवरों का मैच हो सकता है। इंग्लैंड में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और स्थानीय मौसम विभाग ने लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की है। स्थानीय वेबसाइट ‘नाटिंघमपोस्ट’ की खबर के मुताबिक, ‘‘इस सप्ताह के अधिकतर समय के लिए नाटिंघम क्षेत्र में बारिश…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

धवन के शतक से भारत ने आस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के शतक और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की उम्दा पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में रविवार को यहां आस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर उसके लगातार 10 जीत के अभियान को थाम दिया। भारत के 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ (69), डेविड वार्नर (56), एलेक्स कैरी (नाबाद 55) और उस्मान ख्वाजा (42) की पारियों के बावजूद 316 रन ही बना सकी जिससे भारत ने लगातार दूसरी जीत…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

आईसीसी से मंजूरी ले रहे हैं, धोनी नहीं हटाएंगे प्रतीक चिन्ह : सीओए प्रमुख

प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने शुक्रवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपिंग के अपने दस्तानों पर कृपाण वाला चिन्ह लगाना जारी रख सकते हैं क्योंकि यह सेना से जुड़ा नहीं है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि बीसीसीआई ने इसको लेकर आईसीसी से मंजूरी देने के लिये कहा है। भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती मैच के दौरान धोनी के दस्तानों पर कृपाण वाला चिन्ह बना हुआ था जो कि सेना के प्रतीक चिन्ह जैसा लग रहा था। राय ने फोन पर पीटीआई से कहा,…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

चहल और रोहित चमके, भारत का जीत से आगाज

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की उम्दा गेंदबाजी और रोहित शर्मा की कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद खेली गयी नाबाद शतकीय पारी से भारत ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 227 रन बनाये जिसमें उच्चतम स्कोर क्रिस मौरिस (42) था। युजवेंद्र चहल (51 रन देकर चार विकेट) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने उसके किसी भी बल्लेबाज को लंबी पारी नहीं खेलने दी। भारत ने मैच…

Read More
Translate »