अर्थ हिंदी न्यूज़ 

राजस्थान : किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र इसी हफ्ते से

राज्य में सहकारी बैंकों के पात्र किसानों को उनके फसली कर्ज माफ होने के प्रमाण पत्र इसी सप्ताह, सात फरवरी से दिए जाएंगे। राज्य सरकार ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर आठ फरवरी से जेल भरो आंदोलन करने वाली थी। मुख्य सचिव डी. बी. गुप्ता ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सभी संभागीय आयुक्तों व जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की और कर्ज माफी प्रमाण-पत्र वितरण शिविरों के संबंध में दिशा निर्देश दिए। सभी जिलों में ऋणमाफी प्रमाण-पत्र वितरण…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

बढ़ते राजस्व के मद्देनजर 2019-20 में जीएसटी संग्रह में 18 वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है : सचिव

सरकार ने 2019-20 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में 18 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा है। राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा है कि जनवरी, 2019 तक के तीन माहों के दौरान जीएसटी संग्रह बढ़ा है और इसी के मद्देनजर अगले वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह में अधिक वृद्धि का लक्ष्य रखा गया हैं केंद्र सरकार ने अगले वित्त वर्ष में 7.61 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह का लक्ष्य रखा है। चालू वित्त वर्ष के लिए जीएसटी संग्रह का संशोधित अनुमान 6.43 लाख करोड़ रुपये है।…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

जनवरी महीने में जीएसटी संग्रह 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि जनवरी में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से कुल संग्रह 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले साल अप्रैल के बाद किसी भी एक महीने में हुआ दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। इससे पहले दिसंबर 2018 में जीएसटी से 94,725 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। यह जनवरी 2018 के 89,825 करोड़ रुपये की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। उसने कहा कि दिसंबर से लेकर 31 जनवरी 2019 तक जीएसटीआर-3बी के तहत कुल 73.3 रिटर्न दायर किये गये। मंत्रालय ने एक बयान…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

आम चुनाव से पहले अंतरिम बजट में लोक लुभावन घोषणायें

आम चुनावों से ठीक पहले ज्यादा से ज्यादा वर्गों को खुश करने की जोरदार कोशिश के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने शुक्रवार को पेश अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग, किसानों और मजदूरों के लिये लोक लुभावन घोषणायें कीं। प्रस्तावों में सरकार ने मध्यम वर्ग और आम नौकरी पेशा तबके की पांच लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने तथा दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को साल में 6,000 रुपये का नकद समर्थन देने की पेशकश की है। अंतरिम बजट भाषण को कमोबेश पूर्ण बजट…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

कोचर ने बैंक की आचार सहिंता का उल्लंघन किया: श्रीकृष्ण समिति रिपोर्ट

आईसीआईसीआई बैंक की ओर से कराई गई स्वतंत्र जांच में बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को बैंक की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी एन श्रीकृष्णा की समिति ने बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोचर के स्तर पर वार्षिक खुलासों की जांच-पड़ताल में ढिलाई बरती गई और आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। रिपोर्ट के आधार पर बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक की आंतरिक नीतियों के तहत कोचर के इस्तीफे…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का संकल्प दोहराया, कहा देश लूट कर भागे लोग पकड़े जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ लड़ाई के अपनी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए रविवार को जनता को आश्वासन दिया कि आर्थिक अपराधियों को कानून के हवाले किया जाएगा। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम के कारण ही विपक्षी पार्टियां महागंठबंधन बनाने को विवश हुई हैं। उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक रैली को यहां संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश को लूटने और धोखा देने वाला हर व्यक्ति चाहे वह देश में हो या…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

वित्त मंत्री पीयूष गोयल की सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक सोमवार को

वित्त मंत्री पीयूष गोयल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा और सरकारी बैंकों की वित्तीय हालत बेहतर करने के विषय पर चर्चा किए जाने की संभावना है। अहम बात ये है कि ये बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब कि सरकार एक फरवरी को 2019-20 को अपना आखिरी बजट पेश करने जा रही है। इसी साल अप्रैल-मई में आम चुनाव होने वाले हैं। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप की नजर अब भारत में अमेरिकी शराब के आयात पर लगने वाले शुल्क पर: ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उनकी नजर भारत में अमेरिकी व्हिस्की पर लगने वाले 150 प्रतिशत के ‘ऊंचे’ आयात शुल्क पर है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भारत में हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगता था लेकिन उनकी दो मिनट की बातचीत के बाद भारत ने इसे घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया जो ‘एक उचित समझौता’ है। ट्रंप ने हार्ले-डेविडसन के आयात पर भारत में लगाए जाने वाले ऊंचे आयात शुल्क को ‘अनुचित’ बताया। उन्होंने अमेरिका में आयात होने वाली भारतीय मोटरसाइकिल पर शुल्क बढ़ाने की…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

ट्रेन18 को मिली ईआईजी की मंजूरी, एक सप्ताह के भीतर हरी झंडी दिखाये जाने की संभावना

भारतीय रेल की महत्वाकांक्षी ट्रेन18 को तीन दिनों की जांच के बाद सरकार के विद्युत निरीक्षक (ईआईजी) की मंजूरी मिल गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सप्ताह के भीतर इस रेलगांड़ी को हरी झंडी दिखा सकते हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। यह बहुप्रतीक्षित रेलगाड़ी परीक्षण परिचालन पूरा करने के बाद पिछले एक महीने से अधर में अटकी हुई थी। इसे रेलवे सुरक्षा मुख्य आयुक्त ने शर्तों के साथ मंजूरी दी थी। रॉलिंग स्टॉक विभाग की आपत्तियों के बाद भी रेलवे बोर्ड ने ट्रेन18 को ईआईजी परीक्षण के…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

एनसीएलटी अहमदाबाद, एस्सार स्टील के दिवाला प्रक्रिया पर 31 जनवरी तक ले फैसला : एनसीएलएटी

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (एनसीएलएटी) ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की अहमदाबाद शाखा से कहा है कि वह एस्सार स्टील की दिवाला प्रक्रिया के संबंध में 31 जनवरी तक निर्णय करे। एनसीएलएटी के अध्यक्ष न्यायाधीश एस. जे. मुखोपाध्याय की पीठ ने बुधवार को निर्देश दिया कि एस्सार स्टील की दिवाला प्रक्रिया के संबंध में पेशेवर समाधानकर्ता ने जो समाधान कार्यक्रम पेश किया है, एनसीएलटी उस पर 31 जनवरी तक फैसला ले। एस्सार स्टील के लिए सबसे बड़ी बोली आर्सेलर मित्तल की ओर से लगाई गई है। एनसीएलटी के…

Read More
Translate »