न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

हरियाणा: 8 लोगों ने 17 साल की लड़की का किया कथित गैंगरेप, पीड़िता ने की खुदकुशी

हरियाणा में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हरियाणा के नुह में 17 साल की लड़की ने कथित गैंगरेप के बाद आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उसके साथ 8 लोगों ने मिलकर कथित गैंगरेप किया था. डीसीपी विरेंद्र सिंह इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है. बता दें कि यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है.हरियाणा में ही एक और मामले में 19 साल की लड़की के साथ एक ऑटो ड्राइवर ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर गुरुग्राम के सोहना रोड में कथिथ गैंगरेप किया. इसमें मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

वहीं, आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 9 साल की एक बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे पर करीब 6 घंटे जाम लगा दिया. इस कारण करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. प्रदर्शनकारी आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं जो 50 साल का एक रिक्शा चलाने वाला बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने अब पुलिस को आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए दोपहर 3 बजे तक का वक़्त दिया है. उधर, मथुरा के गोविंदनगर में चार दिन पहले गायब हुई छात्रा का शव मंगलवार को यमुना किनारे मिला. इससे नाराज़ परिजनों ने गोविंदनगर थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया. परिजनों का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. परिजनों का कहना है कि छात्रा चार दिन पहले किताब लेने बाज़ार गई थी, लेकिन लौटकर नहीं लौटी. पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.इससे पहले नोएडा पुलिस ने एक किशोरी के साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार, उसका अश्लील वीडियो बनाने, उसे ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

Related posts

Translate »