NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

फरीदाबाद लोक सभा चुनाव के लिए वीरवार को चौथे दिन नहीं आया कोई नामांकन पत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

फरीदाबाद, 02 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि नामांकन की चौथे दिन वीरवार को  किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि पहले, दूसरे दिन कोई नामांकन नहीं और तीसरे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी प्रकार आज वीरवार को चौथे दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि  लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर 10-फरीदाबाद लोकसभा के लिए गत सोमवार को अधिसूचना जारी करने के साथ ही आम चुनाव के लिए नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया था।

Related posts

Leave a Comment

Translate »