NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

जनरल चुनाव ऑब्जर्वर अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया पोलिंग पार्टियों का विधानसभा क्षेत्रवार रेंडेमाईजेशन

– रेंडमाइजेशन में जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह पलवल की उपयुक्त नेहा सिंह सहित सभी एआरओ रहे मौजूद

फरीदाबाद, 23 मई।  लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में निष्पक्ष मतदान के लिए आज वीरवार को लोकसभा क्षेत्र के जनरल चुनाव पर्यवेक्षक अक्षय कुमार सिंह  की अध्यक्षता में पोलिंग पार्टियों का रेंडेमाईजेशन किया गया। यह रेंडेमाईजेशन फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र का अलग-अलग किया गया। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में छ: विधानसभा क्षेत्र फरीदाबाद जिला के और तीन विधानसभा क्षेत्र पलवल जिला के लगते हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र का रेंडेमाईजेशन करके अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र वार पोलिंग पार्टियों लगाई गई हैं।

पोलिगं पार्टियों के रेंडेमाईजेशन के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह, पलवल की उपायुक्त नेहा सिंह, एडीसी आनंद शर्मा, सीईओ जिला परिषद सतबीर मान, फरीदाबाद एसडीएम शिखा अन्तिल, बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोक चंद, बड़खल एसडीएम अमित मान, एचएसवीपी एस्टेट आफिसर्स सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम पलवल नरेन्द्र कुमार, एसडीएम होडल रणबीर सिंह, एसडीएम हथीन सन्दीप अग्रवाल, सीटीएम अंकित कुमार, डीआईओ एल मित्तल, पलवल डीआईओ धर्मेन्द्र पाल कुलश्रेष्ठ, डीआईपीआरओ बिजेन्द्र कुमार

Related posts

Leave a Comment

Translate »