NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी : अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा

– अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट आफिसर व परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों और सुपरवाइजर को दिए सफल संचालन के निर्देश

फरीदाबाद, 11 जून। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा  ने कहा कि आगामी 16 जून रविवार को आयोजित यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षाओं के लिए किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अन्दर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्रों के अन्दर जाने पर यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी है।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा आज मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हाल में फरीदाबाद में आयोजित होने वाली यूपीएससी की परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों और अन्य ड्यूटी करने वाले अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी लिखित परीक्षाओं के लिए 16 जून को सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 02:30 से 04:30 दो शिफ्टों के लिए फरीदाबाद में 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा ने इस संबंध में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांसिट अफसर और निरीक्षण अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षाओं के आयोजन संबंधी सभी प्रबंधो के लिए सभी अधिकारी अपने कार्य दायित्व से जुड़े दायित्वों के बारे में यूपीएससी की हिदायतों के अनुसार पूरी तरह जानकारी हासिल कर लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे भी अपने दायित्व बारे जानकारी हासिल कर व व्यवस्थित रूप से परीक्षाओं की योजना बनाकर उसके सही क्रियान्वयन करने बारे निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांजिट ऑफिसर को सेंसिटिव मटेरियल लाने व ले जाने की यूपीएससी हिदायतो की पूर्ण जानकारी लेने को भी कहा।

उन्होंने कहा कि यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों की पालना करना सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है, और इस संबंध में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतें क्योंकि ऐसा करने वाले व दोषी पाए जाने वाला व्यक्ति इसके लिए खुद जिम्मेवार होगा।

डॉ एमपी सिंह ने क्रमवार बताया कि परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है, उसको केंद्र में अंदर जाने ना दें। यूपीएससी द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार परीक्षार्थी अपना ई-एडमिट कार्ड की वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या भारत सरकार द्वारा मान्य कोई भी दस्तावेज जिस पर उनकी फोटो हो साथ ला सकते है।

Related posts

Leave a Comment

Translate »