NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

आगामी 19 जून को होगा योग मैराथन का आयोजन, रूट मैप जारी : उपायुक्त विक्रम सिंह

फरीदबाद, 17 जून। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 21 जून 2024 को “10वें अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ का आयोजन ब्लॉक स्तर पर तिगांव और बड़खल में तथा जिला स्तर कार्यक्रम हरियाणा राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 में आयोजित किया जाएगा। योग दिवस से पहले 19 जून को योग मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें खेल विभाग से खिलाड़ी, शिक्षा विभाग से विद्यार्थीगण, स्वयंसेवी संस्थाएं व आम नागरिक भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 19 जून को प्रातः जिला स्तर पर योग मैराथन करवाई जाएगी। यह मैराथन खेल परिसर सेक्टर-12 से शुरू होकर सेक्टर-15 गीता मंदिर के सामने से होते हुए सेक्टर-15 हुड्डा मार्किट से बीएसएनएल ऑफिस के आगे से होते हुए सेक्टर-15 पुलिस स्टेशन के आगे से गुजरते हुए वापिस खेल परिसर में समाप्त होगी। इस दौरान यातायात पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल के लिए मुस्तैद रहेगी। उपायुक्त ने आमजन से अपील की अधिक से अधिक संख्या में योग मैराथन और योग दिवस से बढ़चढ़ का हिस्सा लें।

Related posts

Leave a Comment

Translate »