NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

उपायुक्त विक्रम सिंह ने समाधान शिविर में आई 26 शिकायतों में से 11 का मौके पर ही करवाया समाधान

– शेष बची शिकायतों के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गये: उपायुक्त विक्रम सिंह

फरीदाबाद, 04 जुलाई। जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविर लगाकर मौके पर ही लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कमरा नंबर 106 में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाया गया। समाधान शिविर में उपायुक्त विक्रम सिंह ने शिविर में आए लोगों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान करवाया। उपायुक्त ने बताया कि आज वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 26 शिकायतें आईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाता है। इसके अलावा जो शिकायतें लंबित रह जाती है उन्हें संबंधित विभाग के अधिकारी से जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में ज्यादातर शिकायतें पेंशन और फैमिली आईडी से संबंधित आ रही है। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी व उनकी टीम शिविर में कंप्यूटर से तुरंत समाधान करने का कार्य कर रही है। इसके अलावा अन्य शिकातयों का भी मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारी से समाधान करवाया जा रहा है। शिविर को लेकर नागरिकों का रूझान बढ़ा है तथा नागरिक अपनी अर्जी लेकर उनका समाधान करवाने के लिए समाधान शिविर में पहुंच रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment

Translate »