NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

आगामी 13 जुलाई को सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में ई-मोबिलिटी पर रैली-कम-प्रदर्शनी का होगा आयोजन: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा

फरीदाबाद, 11 जुलाई। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि दिनांक 13 जुलाई 2024 को प्रातः 9:00 बजे, सेक्टर-12 स्थित एसएचवीपी के प्रदर्शनी/कन्वेंशन हाल में रैली-सह-प्रदर्शनी पर ई-मोबिलिटी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर तथा फरीदाबाद विधायक  नरेंद्र गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा करेंगे।

कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सहायक परियोजना अधिकारी, रविकांत शर्मा, मोबाइल नंबर :- 9540990016 पर संपर्क कर सकते है।

फाइल फोटो : अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा।

Related posts

Leave a Comment

Translate »