NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

प्रदेश सरकार कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा : मूलचंद शर्मा

– कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 02 जुलाई। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को आगे बढ़ाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम तो एक पेड़ पूर्वजों के नाम का भी लगाना चाहिए। बल्लभगढ़ विधानसभा आज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुबह से पौधे लगाने का काम जारी है। वन विभाग के बल्लभगढ़ खंड अधिकारी हेमराज सिंह की देखरेख में पौधे लगाए जा रहे हैं।

हरियाणा के उद्योग वाणिज्य तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए हम सबको जागरूक रहना होगा। पौधरोपण के इस कार्य में व्यापक जन भागीदारी आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इसके लिए आगे आना होगा। उन्होंने पौधों के संरक्षण व संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। उसी प्रकार पौधों का भी संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से पेड़ पौधे बचाव कर सकते हैं।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ सेक्टर-62 में सावन की शिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर पहुंचकर स्थानीय निवासियों को दी बधाई और कावड़ लेकर आए सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा भगवान भोलेनाथ आप सभी की मनोकामनाएं को पूरा करेंगे।

Related posts

Leave a Comment

Translate »