NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका में कक्षा 06 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

– आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 की निर्धारित

फरीदाबाद, 06 अगस्त। उपायुक्त कम जवाहर नवोदय विद्यालय के चेयरमैन विक्रम सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका फरीदाबाद के सत्र 2025-26 में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी आगामी 16 सितंबर तक अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के नियमानुसार छात्र-छात्राओं का आरक्षण आरक्षित होगा। सत्र 2024-25 में फरीदाबाद जिला में कक्षा 5वीं में पढाई कर रहे सरकारी, मान्यता प्राप्त एवं गैर सरकारी संस्थान के विद्यार्थी जिनकी जन्म तिथि 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच है, वह आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा आगामी 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment

Translate »