केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे तिरंगा यात्रा को रवाना : उपायुक्त विक्रम सिंह
फरीदाबाद, 10 अगस्त। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 11 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक, सरपंच और जिला के सभी नागरिक भाग लेंगे। इसी के तहत दिनांक :- 11 अगस्त 2024, रविवार को प्रातः 09:30 बजे कांवरा गांव में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर तिरंगा यात्रा को बतौर मुख्यातिथि रवाना करेंगे।

