NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 29 मार्च 2026

6.44 ग्राम स्मैक सहित 2 गिरफ्तार, अपराध शाखा बॉर्डर की कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6.44 ग्राम सहित 2 आरोपितो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 मार्च को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोहना रोड से धौज की तरफ आ रहे है जिनके पास नशीला पदार्थ हो सकता है। जिस पुलिस टीम द्वारा कार्रवाही करते हुए मुस्तकिम(21) व हसीन(26) वासी टिकरी खेडा धौज फरीदाबाद को 6.44 ग्राम स्मैक सहित धौज सोहना रोड से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना धौज में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी स्मैक को नूंह से किसी व्यक्ति से 8400 रुपये में खरीद कर लाये थे। दोनों ट्रक ड्राइवर व एक ही गांव के रहने वाले है। आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »