पुलिस प्रेस नोट 25 जुलाई 2026
अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने ₹5000 का ईनामी किया गिरफ्तार
सूरजकुंड क्षेत्र में शराब के गोदाम पर फायरिंग कर डकैती करने वालों को उपलब्ध कराये थे हथियार
फरीदाबाद:- वर्ष 2025 में थाना सूरजकुंड क्षेत्र के अंतर्गत शराब के ठेके के पीछे बने गोदाम पर फायरिंग कर डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में 2 देसी कट्टा उपलब्ध करवाने वाले आरोपित ब्रिजेश(24) वासी एटा उत्तर प्रदेश को अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 24 जुलाई को एटा से गिरफ्तार किया है। जिसको 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर अपराध शाखा की टीम पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 18 मार्च 2025 की अल सुबह थाना सूरडकुण्ड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शराब ठेके के पीछे बने गोदाम पर फायरिंग कर 1,60,000 रुपये व एक शराब की पेटी लूट ली गई थी। घटना के संबंध में गांव अंनगपुर निवासी प्रदीप की शिकायत पर सूरजकुंड में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात में प्रयोग 2 देसी कट्टा आरोपित विजय फौजी को उपलब्ध करवाये थे। विजय फौजी बृजेश के पिता का जानकार था और उसका उनके घर पर आना जाना था। इस दौरान ही ब्रिजेश व विजय फौजी की जान पहचान हुई थी।
आरोपित अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान, गुजरात व उत्तर प्रदेश में विभिन्न ठिकाने बदलकर छुप रहा था। फरीदाबाद पुलिस ने दिसंबर 2025 में आरोपित की गिरफ्तारी पर ₹5000 के नाम घोषित किया हुआ था। अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी व खुफिया तंत्र की सहायता से अंततः आरोपित को एटा से काबू किया है।
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पर पूर्व में भी उत्तर प्रदेश में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। मामले में अब तक विजय फौजी सहित 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता।

