NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा ने ग्रामवासियों और पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर लगाए 100 फलदार पौधे

फरीदाबाद, 4 अगस्त।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा ने पौधारोपण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरौला में ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की व्यायामशाला परिसर में विभिन्न प्रकार के 100 फलदार पौधे लगाए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने ग्रामवासियों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर केक और शुभकामनाएं तो हर वर्ष मिलती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने धरती मां को एक विशेष उपहार देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना चाहिए।

इस अवसर पर कुमारी आरती, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तिगांव मनीषा, ग्राम पंचायत बदरौला की सरपंच अंजू, बलेश, ग्राम सचिव अख्तर, गांव के नम्बरदार तथा ग्राम पंचायत के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

Translate »