शरीफ, मरियम को रावलपिंडी के अदियाला जेल में मुहैया करायी गयी ‘बी’ श्रेणी की सुविधा
इस्लामाबाद , 14 जुलाई : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम ने रावलपिंडी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाली अदियाला जेल में पहली रात गुजारी । दोषी ठहराये गये दोनों वीआईपी को ‘ बी ’ श्रेणी की सुविधा मुहैया करायी गयी। इन दोनों को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधकारियों ने शरीफ (68) और उनकी बेटी मरियम (44) को एवेनफील्ड संपत्ति मामले लंदन से लाहौर पहुंचने के तुरंत बाद हिरासत…
Read More