मुझे नहीं लगता मौजूदा भारतीय टीम उन टीमों से बेहतर जिनके खिलाफ मैं खेला: वा
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वा ने कहा है कि वह सुनिश्चित नहीं हैं कि क्या विराट कोहली की अगुआई वाली मौजूदा भारतीय टीम पूर्व की उन टीमों से बेहतर हैं जिनके खिलाफ वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान खेले। वा भारतीय कोच रवि शास्त्री के उस बयान के संदर्भ में कह रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि मौजूदा भारतीय टीम पिछले 15 साल में देश की सर्वश्रेष्ठ टीम है। वा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को साक्षात्कार में कहा, ‘‘देखिए मैं भारत की कुछ बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेला हूं…
Read More