वित्त मंत्री की घोषणा से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक मजबूत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की, सुस्ती पड़ती अर्थव्यवस्था को गति देने के उपायों की शुक्रवार को की गयी घोषणा से शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार में जोरदार तेजी आयी। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1300 अंक से अधिक उछला। तीस शेयरों वाला बीएसई सूचकांक पूर्वाह्न 11.20 मिनट पर 1326.65 अंक यानी 3.68 प्रतिशत की छलांग लगा कर 37,420.12 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 362.95 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,067.75 अंक पर पहुंच गया। लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में…
Read More