NATIONAL NEWS NEWS CATEGORIES 

Kumaraswamy deriding Kannadigas, alleges BJP

Bengaluru, May 28 (DIN NEWS) Karnataka BJP leaders flayed Chief Minister H D Kumaraswamy’s remark that he was at the “mercy” of Congress and not the people of state, syingthat he was “deriding his own people” and doubted his credentials to serve them. Union Minister D V Sadananda Gowda took to twitter asking Kumaraswamy if he would compromise the interests of Kannadigas just to retain power. “Sri @hd_kumaraswamy Honble @CMofKarnataka says he is indebted to @INCIndia not to 6.0 crore Kannadigas. Sir I would like to ask u 1) will u…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

‘बाहुबली’ के राइटर ने पूरी की अक्षय कुमार की ‘राउडी राठौर 2’ की स्क्रिप्ट, अब संजय लीला भंसाली का इंतजार…

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की ‘राउडी राठौर’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘राउडी राठौर 2’ की स्क्रिप्ट तैयार है और इसे सिर्फ इसके सह निर्माता संजय लीला भंसाली की स्वीकृति मिलने की जरूरत है. आईएएनएस से बात करते हुए फिल्म की सह निर्माता शबीना खान ने यह जानकारी दी. 2012 में एक्शन-कॉमेडी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही इसके सीक्वल की बातें होने लगी थीं. खान ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की पटकथा तैयार है. विजयेंद्र प्रसाद ने लेखन में थोड़ा समय लिया. अब हम तैयार हैं.  मैं और भंसाली इसके…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

शाहरुख खान ने शेयर किया बेटे अबराम खान का सबसे बड़ा सीक्रेट, बोले- 5 साल का है पर…

नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान 5 साल के हो चुके हैं. बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में गिने जाने वाले अबराम खान ने रविवार को अपना पांचवां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर शाहरुख (52) ने अपने छोटे बेटे की तस्वीर साझा की जिन्हें वह अपना ‘सनशाइन’ कहते हैं. तस्वीर साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा कि बच्चों को अपनी खुद की आवाज सुननी चाहिए और अपने सपनों पर भरोसा रखना चाहिए. शाहरुख ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरा सनशाइन आज पांच साल का हो गया लेकिन वह…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

सचिन तेंदुलकर और डीन जोंस के बाद अब इस दिग्‍गज क्रिकेटर ने भी लेग स्पिनर राशिद खान को बताया सर्वश्रेष्‍ठ…

मुंबई: आईपीएल 2018 में अफगानिस्‍तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हर किसी की सराहना हासिल की है.  दुनियाभर के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने राशिद की प्रतिभा को बेहद खास करार दिया है. टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद की ‘फिरकी’ के सामने दुनियाभर के दिग्‍गज बल्‍लेबाज भी संघर्ष करते नजर आए. आईपीएल 2018 में राशिद न केवल ‘कंजूस’ साबित हुए बल्कि उन्‍होंने जरूरत के वक्‍त टीम के लिए अहम विकेट भी झटके. क्‍वालिफायर 2 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ तो उन्‍होंने इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया कि…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

आईपीएल 2018 में इस उपलब्धि को देखने के लिए तरसते रह गए क्रिकेटप्रेमी…

नई दिल्‍ली:  चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की खिताबी जीत के साथ आईपीएल 2018 का समापन हो गया. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से पराजित किया. वैसे तो डेढ़ माह से अधिक समय तक चले इस टूर्नामेंट के दौरान कई बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिले लेकिन किसी एक गेंदबाज के लगातार तीन गेंदों में विकेट हासिल करने के करिश्‍मे (हैट्रिक) को देखने की क्रिकेटप्रेमियों की चाह पूरी नहीं हो सकी. हालांकि इस सीजन में कई गेंदबाजों ने…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ओमान में तूफान : 3 भारतीयों सहित 11 लोगों की मौत, 170 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं हवाएं

नई दिल्ली: दक्षिणी ओमान और सोकोत्रा के यमनी द्वीप में आए मेकुनु तूफान में तीन भारतीयों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों और खबरों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. ओमान के धोफर और अल-वुस्ता प्रांतों में शुक्रवार को मेकुनु तूफान ने दस्तक दी. यह तूफान श्रेणी एक से परिवर्तित होकर श्रेणी दो के तूफान के रूप में यहां पहुंचा. गुरुवार को सोकोत्रा पहुंचने के बाद इसकी हवाएं करीब 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. मस्कट में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, “सलालाह…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पूर्व चीफ जस्टिस नासिर-उल-मुल्क पाकिस्तान के कार्यवाहक PM नियुक्त

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस नासिर-उल-मुल्क को सोमवार को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. विपक्ष के नेता खुर्शीद शाह के साथ प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और नेशनल एसेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक ने यह घोषणा एक संयुक्त प्रेस वार्ता में की. अब्बासी ने कहा, “हमने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए एक उम्मीदवार का चयन किया है, जो आगामी आम चुनाव में लोकतांत्रिक भूमिका निभाएगा.” उन्होंने कहा कि प्रत्येक नाम पर चर्चा की गई और उन नामों में एक नाम तय किया गया. यह वह नाम है, जिस पर कोई…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंकों से कर्ज लेकर पार कर दिये करोड़ों, पुलिस कर रही है तलाश

मुंबई: बैंकों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कर्ज लेकर कथित धोखाधड़ी करने वाले 36 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. वह कर्ज लेकर बाद में भुगतान करने में आनाकानी करता था. कसरावाड़ावली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दत्ता ढोले ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अपना नाम बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता है और फिर बैंक से कर्ज लेता है. पुलिस ने स्थानीय अदालत के निर्देश पर कल इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की. यह निर्देश ठाणे में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के अदालत में शिकायत करने के…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

उप्र : पूर्व डीजीपी का भाई शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

बांदा: उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह के छोटे भाई रजनीश सिंह को तिंदवारी पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया.हालांकि, बाद में थाने से ही जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया.थानाध्यक्ष तिंदवारी रामआसरे यादव ने सामवार को कहा कि पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह का पूरा परिवार जौहरपुर गांव के पचासा डेरा मजरे में रहता है, रविवार को उनके सबसे छोटे सगे भाई रजनीश सिंह ने बेंदाघाट के देशी शराब ठेके में उधार पर शराब न देने पर सेल्समैन से…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

नीति आयोग ने कहा, मोदी सरकार ने चार सालों में किया अच्छा काम

नई दिल्ली: नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज को ‘चामत्कारिक’ बताया और कहा कि पिछले चार साल में आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति तथा राजकोषीय घाटा समेत वृहत आर्थिक मानदंडों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के आखिरी के वर्षों में नीतियों के मामले में जड़ता को देखते हुए सरकार ने सभी मोर्चों पर अच्छा काम किया है. मोदी ने चार साल पहले 26 मई को देश के 15वें प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था. कुमार ने कहा, ‘‘वर्ष 2014 में अर्थव्यवस्था नीचे जा…

Read More
Translate »