कर्नाटक में योगी आदित्यनाथ बोले, कांग्रेस की ‘जेहादी मानसिकता’, राज्य को कर रही है ATM की तरह इस्तेमाल
उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करते हुए लोगों से कांग्रेस की ‘विभाजनकारी’ राजनीति एवं ‘जेहादी मानसिकता’ को खारिज करने को कहा. उन्होंने यहां एक रैली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर समाज को बांटने वाली ‘सबसे भ्रष्ट पारी’ खेलने का आरोप लगाया. आदित्यनाथ ने कहा, ‘मैं आपसे यहां यह आह्वान करने आया हूं कि कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति, जेहादी मानसिकता, आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार में मदद देने की नीतियों को पूरी तरह खारिज कर दें.’ उन्होंने सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए दावा किया…
Read More