एक दिन में 11 बार स्थगित हुई राज्यसभा, पारित नहीं हो सका भ्रष्टाचार निरोधक संशोधन बिल
राज्यसभा बुधवार को 11 बार स्थगित हुई और सदन में कोई कामकाज नहीं हुआ. सरकार ने विधेयक पारित करने की कोशिश की, लेकिन विफल रही. इस बीच विपक्ष, अन्नाद्रमुक , तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), वाईएसआर कांग्रेस का सदन में हंगामा जारी रहा. राज्यसभा दोपहर बाद दो बजे से शाम 5.15 के बीच 10 बार स्थगित हुई. जैसे ही सदन की बैठक अपराह्न दो बजे शुरू हुई, सरकार ने भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधन) विधेयक 2013 को पेश किया. उपसभापति पी.जे.कुरियन ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित करने को कहा, जिस पर सत्तापक्ष…
Read More