अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार घाटा पर चिंता जाहिर की
अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार घाटा तथा यहां निवेश करने में अमेरिकी कंपनियों के समक्ष आ रही चुनौतियों को लेकर शुक्रवार को चिंताएं जाहिर की। अमेरिका की वाणिज्य दूत ऐलीन नंदी ने यहां भारत-अमेरिका आर्थिक सम्मेलन में ये चिंताएं प्रकट कीं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जतायी कि भारत-अमेरिका कारोबार सीईओ फोरम दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन को लेकर कोई समाधान निकालेगा। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 में भारत ने अमेरिका को 52.40 अरब डॉलर का निर्यात किया जबकि अमेरिका से 35.55 अरब डॉलर का आयात किया गया।…
Read More