इमरान खान 18 अगस्त को लेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ : पार्टी
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आज घोषणा की कि पार्टी के प्रमुख इमरान खान 18 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. पीटीआई के केंद्रीय अतिरिक्त सूचना सचिव फैसल जावेद ने कहा कि खान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कपिल देव, सुनील गावस्कर और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे भारतीय क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने ‘डॉन न्यूज टीवी’ को बताया कि पाकिस्तान की 1992 विश्व कप विजेता टीम को भी अपने कप्तान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. …
Read More