भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक
भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में आज यहां नाइजीरिया को 3-0 से शिकस्त देकर इस खेल के टीम स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। भारतीय महिला टीम ने कल सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पुरूष टीम ने भी आज सेमीफाइनल में सिंगापुर को एक करीबी मुकाबले में 3-2 से हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस को शामिल किये जाने के बाद यह पहली बार है जब भारत ने महिला और पुरूष दोनों वर्ग में टीम स्वर्ण पदक जीता है। टेबल टेनिस…
Read More