अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस : राष्ट्रपति ने नर्सो को सच्चा राष्ट्रनिर्माता बताया
नयी दिल्ली, 12 मई :भाषा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर देश के लिये नर्सों के योगदान की सराहना की और नर्सिंग क्षेत्र को मजबूत बनाने की जरूरत बतायी। राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उल्लेखनीय सेवा के लिये 35 नर्सों को प्रतिष्ठित फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार प्रदान किया। कोविंद ने कहा कि भारतीय नर्सों ने दुनिया भर में अपने लिए सम्मान अर्जित किया है। कई देशों की स्वास्थ्य-सेवाओं में, खासकर खाड़ी के देशों में, भारतीय नर्सें बड़ी संख्या में सेवारत हैं। उनकी कुशल सेवाओं और अनुशासित…
Read More