पीटीआई के आरिफ अलवी पाकिस्तान के नये राष्ट्रपति चुने गये
पाक मीडिया में आई खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ आरिफ अलवी को मंगलवार को पाकिस्तान का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। अलवी ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार ऐतजाज अहसन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के उम्मीदवार मौलाना फजल उर रहमान को त्रिकोणीय मुकाबले में मात दी और देश के 13वें राष्ट्रपति बने। अनाधिकारिक नतीजों के हवाले से डॉन न्यूज ने बताया कि नेशनल असेंबली और सीनेट में पड़े कुल 430 मतों में से अलवी को 212 मत मिले,…
Read More