नायडू ने रोमानिया के व्यवसायियों को भारत में निवेश को आमंत्रित किया
उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गुरूवार को यहां रोमानिया के उद्योगपतियों को संबोधित किया और उनसे भारत में निवेश कर वहां चल रहे आर्थिक सुधारों का लाभ उठाने का आग्रह किया। नायडू इन दिनों इस दक्षिणपूर्वी यूरोपीय देश की यात्रा पर हैं। भारत- रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह पर वह यहां पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत और रोमानिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 81 करोड़ डालर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट जारी कर कहा, ‘‘भारत और रोमानिया के…
Read More