हिमा दास ने एक हफ्ते में दूसरा स्वर्ण पदक जीता
भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने पोलैंड में कुटनो एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता जो एक सप्ताह में उनका दूसरा स्वर्ण है । पिछले कुछ महीने से कमर के दर्द से जूझ रही हिमा ने 23 . 97 सेकंड का समय निकाला जबकि वी के विस्मया को रजत पदक मिला । राष्ट्रीय रिकार्डधारी मोहम्मद अनस ने पुरूषों की 200 मीटर दौड़ में 21 . 18 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता । हिमा ने मंगलवार को पोलैंड में ही पोजनान…
Read More