‘मणिकर्णिका’ में रानी लक्ष्मीबाई के रोल पर बोलीं कंगना रनौत, ऐसा होने पर 2 दिन तक था बुखार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ की कहानी बताते समय सम्मानित महसूस करती हैं. निर्माता कमल जैन की इस फिल्म का पहला पोस्टर बुधवार को जारी किया गया. क्रिश द्वारा निर्देशित यह फिल्म साहस, ताकत और दृढ़ संकल्प की कहानी बयां करती है और रानी लक्ष्मीबाई की असाधारण कहानी को दर्शाती है, जिसने 30 साल की उम्र में ही अपना जीवन न्योछावर कर दिया था. कंगना ने कहा, “यह एक प्रतिष्ठित भूमिका है. मैंने इसके लिए तलवारबाजी और घुड़सवारी का काफी अभ्यास किया.…
Read More