हाकी इंडिया ने जूनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों को चुना
हाकी इंडिया ने सोमवार से भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलुरू केंद्र में शुरू होने वाले जूनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए रविवार को 33 संभावित खिलाड़ियों को चुना। चार सप्ताह का यह शिविर 27 जुलाई को संपन्न होगा। आगामी राष्ट्रीय शिविर में भविष्य के टूर्नामेंटों के लिए विभिन्न संयाजनों को आजमाने और खिलाड़ियों की फिटनेस बरकरार रखने पर ध्यान दिया जाएगा। भारतीय जूनियर टीम अपना अगला टूर्नामेंट अक्टूबर में खेलेगी। भारतीय हाकी के हाई परफोर्मेंस निदेशक डेविड जान ने कहा, ‘‘आठ देशों के अंडर 21 आमंत्रण टूर्नामेंट के…
Read More