किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वालों से पूछें कि सिंचाई परियोजनाएं अधूरी क्यों छोड़ीं : मोदी
मिर्जापुर :उप्र: 15 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जनता की उपेक्षा करने और समय पर विकास परियोजनाओं को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले, अपने कार्यकाल में सिंचाई परियोजनाओं को अधूरी छोड़ने का कारण बताएं। मिर्जापुर में प्रधानमंत्री मोदी ने आज 40 साल पुरानी महत्वाकांक्षी बाणसागर परियोजना का लोकार्पण करने के बाद कहा ‘‘इस परियोजना का खाका 40 साल पहले 1978 में खींचा गया था। लेकिन काम शुरू होते होते 20 साल निकल गए। कई…
Read More