यदि कांग्रेस में लोकतंत्र है तब परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को पार्टी अध्यक्ष बनाएं : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को चुनौती दी है कि यदि कांग्रेस में लोकतंत्र है तो वह कम से कम पांच साल के लिए परिवार से बाहर किसी को पार्टी का अध्यक्ष बना दे। मोदी ने शुक्रवार को सरगुजा के जिला मुख्यालय अंबिकापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि” उन्हें लगता है कि अंग्रेज हिंदुस्तान उनके परिवार के नाम पर लिख कर गए थे। लेकिन यह बात अब उनके गले नहीं उतर रही है कि साढ़े चार साल…
Read More