अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में रिले टीम ने जूनियर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया, हिमा का अभियान खत्म
टेम्पेरे (फिनलैंड), 14 जुलाई :विश्व अंडर -20 चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ की नयी चैंपियन हिमा दास का अभियान यहां चल रही इस प्रतियोगिता में 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में भारतीय महिला टीम के जूनियर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने के साथ खत्म हो गया। हालांकि रिले टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पायी। टीम में एस वेंकटसेन , जिस्ना मैथ्यू , रितिका और हिमा शामिल थीं। टीम ने दूसरी हीट में तीन मिनट , 39.10 सेकेंड लेकर चौथा स्थान हासिल किया। तीन हीट में से…
Read More