भारत को 287 रन का लक्ष्य, दो विकेट गंवाए
आस्ट्रेलिया के 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को यहां चाय तक दूसरी पारी में 15 रन तक दो विकेट गंवाकर खराब शुरुआत की। भारत को जीत के लिए अब भी 272 रन की दरकार है जबकि उसके आठ विकेट शेष है। चाय के समय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय छह रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान विराट कोहली ने खाता नहीं खोला है। पर्थ के इस नए स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल हो गया है।…
Read More