भाजपा गठबंधनों के लिए तैयार है, पुराने मित्रों के साथ दोस्ती निभाती है : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भाजपा गठबंधन करने के लिए तैयार है और वह अपने पुराने मित्रों के साथ दोस्ती निभाते हुए चलती है। इसी के साथ उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए कि भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमिलनाडु में राजग को मजबूत करना चाहती है। तमिलनाडु में पांच जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में उन्होंने नब्बे के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई ‘‘सफल गठबंधन राजनीति’’ को याद किया और कहा…
Read More