अर्थ हिंदी न्यूज़ 

इंडिगो का शुद्ध लाभ 73% घटकर 118 करोड़ रुपये, 2017-18 के लिए छह रुपये लाभांश की घोषणा

सस्ती उड़ान सेवा देने वाली निजी विमानन कंपनी इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 73% घटकर 117.64 करोड़ रुपये रह गया. ईंधन पर खर्च बढ़ने की वजह से कंपनी का मुनाफा घटा है. एक साल पहले वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 440.31 करोड़ रुपये था. पिछले हफ्ते अपने अध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक आदित्य घोष के जाने की घोषणा करने वाली इंडिगो ने आज अपने परिणाम जारी किए. कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी रोहित फिलिप ने एक…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

ICC रैंकिंग: वनडे में भारत को पीछे छोड़ शीर्ष पर इंग्‍लैंड, टी20 में पाकिस्‍तान शीर्ष पर बरकरार

टीम इंडिया को आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्‍थान गंवाना पड़ा है. इंग्लैंड की टीम भारत को पछाड़कर आईसीसी वनडे क्रिकेट रैकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई है.इंग्लैंड को 2014-15 के खराब सत्र के कारण फायदा मिला है जिसमें पूर्ण सदस्यों के खिलाफ 25 में से उसने सात ही वनडे जीते. उस सत्र को ताजा गणना से हटा दिया गया है जबकि 2015-16, 2016-17 को 50 प्रतिशत गिना गया है. पिछली बार जनवरी 2013 में वनडे रैकिंग में शीर्ष पर आई इंग्लैंड टीम के 125 अंक हैं जबकि…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

IPL 2018, KKR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के ‘इस खास मटेरियल’ से बच पाएगा केकेआर?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज रात आठ बजे कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना विजयी रथ पर सवार चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. कोलकाता की टीम भले ही अपने घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेल रही होगी लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के पास “बहुत ही खास मटेरियल” है, जो उसे जीत का प्रबल दावेदार बना रहा है. आप देख ही रहे हैं कि अभी तक चेन्नई ने कैसे टीमों को बुरी तरह धोया है. कप्तान धोनी और अंबाती रायुडु बल्ले से मानो आग उगल रहे हैं. धोनी ने…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ऑस्कर विजेता आर्टिस्ट को आया गुस्सा, बोले- ‘अगर आप हमें 3 घंटे नहीं दे सकते, तो मत दीजिए नेशनल अवार्ड’

ऑस्कर विजेता साउंड आर्टिस्ट रेसुल पूकुट्टी ने गुरुवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारसमारोह में कुल 137 विजेताओं में से सिर्फ 11 का अभिनंदन किए जाने की खबर पर नाराजगी जताई. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पूकुट्टी ने ट्वीट कर कहा, “अगर भारत सरकार हमारे सम्मान में अपना तीन घंटे का समय भी नहीं दे सकती तो उन्हें हमें राष्ट्रीय पुरस्कार देने की जेहमत नहीं उठानी चाहिए. हमारे 50 फीसदी से ज्यादा पसीने की कमाई आप मनोरंजन कर के रूप में ले लेते हैं, हमारी जो प्रतिष्ठा है कम…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

फेसबुक डाटा लीक मामले के बाद अपनी कंपनी बंद करने जा रहा कैंब्रिज एनालिटिका

फेसबुक से डाटा चोरी कर उसका चुनाव अभियान के दौरान गलत इस्तेमाल करने का आरोप झेल रही कैंब्रिज एनालिटिकाकंपनी ने बुधवार को अपनी कंपनी बंद करने का फैसला किया है. कंपनी ने एक औपचारिक बयान के माध्यम से यह जानकारी दी. कंपनी कुछ समय बाद अपनी सभी इकाइयां भी बंद करने पर भी विचार कर रही है. कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि वह डेटा संचालन पर एक विवाद में शामिल कैंब्रिज एनालिटिका और इसकी ब्रिटिश मूल कंपनी एससीएल चुनाव लिमिटेड को तुरंत बंद करने पर विचार कर रही…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखा

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने नीतिगत बैठक में ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा. बैंक ने दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. हालांकि बैंक ने कहा कि मुद्रास्फीति उसके निर्धारित लक्ष्य दो प्रतिशत के करीब है. विश्लेषकों का कहना है कि आगामी बैठक में ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं. फेडरल रिजर्व ने दो दिवसीय नीति बैठक के बाद प्रमुख लघु-अवधि दर को 1.5 से 1.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा है. यह स्तर उसने मार्च में निर्धारित किया था. मार्च में उसने दिसंबर 2015 के बाद से…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

हरियाणा: 8 लोगों ने 17 साल की लड़की का किया कथित गैंगरेप, पीड़िता ने की खुदकुशी

हरियाणा में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हरियाणा के नुह में 17 साल की लड़की ने कथित गैंगरेप के बाद आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उसके साथ 8 लोगों ने मिलकर कथित गैंगरेप किया था. डीसीपी विरेंद्र सिंह इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है. बता दें कि यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है.हरियाणा में ही एक और मामले में 19 साल की लड़की के साथ एक ऑटो ड्राइवर ने चार अन्य…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

कावेरी जल विवाद: केंद्र ने SC से कहा- PM कर्नाटक चुनाव में व्यस्त, अभी अप्रूव नहीं हो सकती स्कीम

कावेरी जल विवाद को लेकर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रधानमंत्री और बाकी मंत्री कर्नाटक चुनाव में व्यस्त हैं इसलिए कावेरी को लेकर स्कीम अप्रूव नहीं हो सकती. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा आपको स्कीम तैयार करनी ही होगी. हमें चुनाव से कोई लेना देना नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार 8 मई तक हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा है कि स्कीम को लेकर क्या कदम उठाए हैं. वहीं, कर्नाटक सरकार को कहा है कि वो तमिलनाडू को 4 TMC पानी देने को…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राहुल गांधी बोले- PM मोदी ने ‘गब्बर सिंह’ की पूरी टीम कर्नाटक चुनाव में झोंक दी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्दनेजर औरद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया और कहा कि नीरव मोदी से लेकर अमित शाह के बेटे की कंपनी पर पीएम मोदी ने एक बार भी कुछ नहीं बोला. उन्होंने कहा कि मेरी जितनी बुराई करनी है करो. मेरा जितना मजाक बनाना है बनाओ, मगर मेरे सवालों का जवाब दो. राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कभी पीएम  मोदी पर निजि हमले नहीं किए. राहुल ने कहा कि गब्बर सिंह की पूरी…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

बल्लारी में बोले पीएम मोदी, बीजेपी ने भारत के एक चायवाले को देश का प्रधानमंत्री बनाया

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. बल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बल्लारी का इतिहास काफी गौरवपूर्ण रहा है और आज यह विराट जनसागर, आपका उत्साह और उमंग कांग्रेस पार्टी का आखिरी किला भी ध्वस्त कर देगा. यहां के गौरवपूर्ण इतिहास के महत्व को सरकार ने पचास रूपये के नोट पर थंपी को छाप कर विजय नगर के महत्व को बढ़ाया है. पीएम मोदी ने कहा कि आक्रमकारियों, अत्याचारियों के खिलाफ…

Read More
Translate »