सिर्फ छोटे प्रारूप पर फोकस करने से युवाओं को टेस्ट खेलने में दिक्कतें हो सकती है : कोहली
बल्लेबाजी के नित नये रिकार्ड बनाते जा रहे विराट कोहली ने युवाओं को संदेश दिया है कि सिर्फ सीमित ओवरों के प्रारूप पर फोकस करना ही टेस्ट क्रिकेट की चुनौतियों का सामना कर पाने में असमर्थ होने का बहाना नहीं होना चाहिये । 25 टेस्ट शतक बना चुके दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज ने चेताया कि युवा अगर पांच दिनी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे तो उन्हें मानसिक दिक्कतें होंगी । उन्होंने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ हम छोटे प्रारूप पर बहुत ज्यादा फोकस करते हैं और यह…
Read More