अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मंत्रिमंडल ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में पूंजी डालने की योजना अवधि बढ़ायी

सरकार ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में पूंजी डालने की योजना की अवधि तीन साल 2019-20 तक के लिये बढ़ा दी है। इस कदम का मकसद उनकी कर्ज देने की क्षमता मजबूत करना है। योजना की शुरूआत 2010-11 में हुई और इसकी मियाद दो बार 2012-13 तथा 2015-16 में बढ़ायी गयी। पिछली बार इसे मार्च 2017 तक बढ़ाया गया था। पिछले वर्ष मार्च तक केंद्र सरकार अपने हिस्से के कुल प्रस्तावित 1,450 करोड़ रुपये में हिस्से के रूप में 1,107.20 करोड़ रुपये की पूंजी जारी कर चुकी थी। मंत्रिमंडल की बैठक…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सेंसेक्स में दूसरे दिन भी तेजी, बैंक वाहन कंपनियों के शेयर चमके

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 266.80 अंक की बढ़त के साथ 35,645.40 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से वाहन , बैंक तथा ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली। व्यापार युद्ध तथा वृहत आर्थिक परिस्थितियों को लेकर चिंता के काण वैश्विक बाजारों में गिरावट के विपरीत भारतीय बाजार में सुधार हुआ। घरेलू संस्थागत निवेशक लिवाल बने हुए है तथा जून के परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक ( पीएमआई) में घरेलू विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में तेज सुधार की रपट से भी बाजार को उत्साह मिला। जून…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

उच्च न्यायालय की मंजूरी के बाद सीओए की प्रतिक्रिया से बीसीसीआई नाराज

नयी दिल्ली , चार जुलाई : बीसीसीआई ने प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय के हाल में हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के चुनाव संबंधित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि इन्हें रद्द किया जा सकता है।   बीसीसीआई ने कहा कि सीओए के चुनाव रोकने के प्रयास को पहले ही दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था।   वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा और उनके पैनल ने चुनाव में जीत दर्ज की जिन्हें डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरूण जेटली का समर्थन…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

कतर विश्व कप में एशियाई टीमों से और उलटफेर की उम्मीद

हांगकांग , चार जुलाई : एशियाई टीमों के विश्व कप में प्रभाव डालने की उम्मीद नहीं थी लेकिन रिकार्ड अंक जुटाना और शीर्ष टीमों के खिलाफ कुछ शानदार प्रदर्शन ने कतर 2022 के लिये उनकी उम्मीदें बढ़ा दी हैं।   दक्षिण कोरिया ने ग्रुप मुकाबलों में गत चैम्पियन को 2-0 से मात दी और फिर अंतिम 16 में जापान को स्टार सुसज्जित बेल्जियम से 2-3 से हार मिली।   ईरान की टीम भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की यूरोपीय खिताबधारी पुर्तगाल टीम केा हराने के करीब पहुंच गयी थी जिससे लगता है…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

‘अंबर सरे दे पापड़’ फेम डॉली गुलेरिया के ये पंजाबी सॉन्ग सुने तो भूल जाएंगे रैप और हिप हॉप, देखें Video

पंजाबी सॉन्ग सिर्फ रैप या हिप हॉप तक ही सीमित नहीं हैं. पंजाबी लोक गायिका डॉली गुलेरिया ने इस बात को बखूबी सिद्ध भी किया है. पंजाबी सिंगर रैप और हिप हॉप के इस दौर में मेलॉडियस गानों की एल्बम ‘रेनेसां’ लेकर आई हैं, और इस एल्बम के 13 गानें सभी सुर, ताल और लय के मामले में वाकई कमाल हैं. इनमें आधुनिक वाद्य यंत्रों का शोर नहीं है बल्कि दिल को छू लेने वाली लिरिक्स और कमाल की मेलॉडी है डॉली गुलेरिया के एल्बम यूट्यूब पर मौजूद है. डॉली…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

बलूचिस्तान में राकेट हमले में छह पाक सुरक्षाकर्मियों की मौत, दो घायल

कराची , चार जुलाई : पाकिस्तान के हिंसाग्रस्त बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों के राकेट हमले में छह पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को आवारान जिले के माशकई इलाके से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी इलाके में उस वक्त हुई जब बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के सदस्य इलाके को बारूदी सुरंगों और विस्फोटकों से मुक्त करने में लगे थे। अधिकारी ने बताया , ‘‘ उग्रवादियों ने पहाड़ों से…

Read More
राष्ट्रीय विदेश हिंदी न्यूज़ 

पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए भारतीय लड़का सम्मानित

दुबई , चार जुलाई : दुबई में भारतीय मूल के एक 10 वर्षीय बच्चे को पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया गया है। ‘ खलीज टाइम्स ’ की एक खबर के अनुसार फैज मोहम्मद को नगर पालिका के युवा ‘ स्थिरता राजदूत ’ के तौर पर सम्मानित किया गया है। फैज ने पर्यावरण के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए ईद पर मिले 150 दिरहम से 130 पुन : इस्तेमाल किए जाने वाले बैग खरीदे और उन्हें किराने के समान की दुकानों पर बांटा। खबर के अनुसार…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

जाह्नवी कपूर ने पूरी की ‘ धड़क’ के को-स्टार ईशान खट्टर की हसरत, दे ही दिया ‘पप्पी’- देखें Video

जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क (Dhadak)‘ रिलीज के लिए तैयार है, और ईशान खट्टर के साथ मिलकर वे फिल्म का जमकर प्रचार भी कर रही हैं. श्रीदेवी और बोनी कपूर की बिटिया जाह्नवी कपूर की ‘धड़क’ मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक है. ‘धड़क’ में एक सीन है, जिसमें ईशान खट्टर जाह्नवी कपूर से पप्पी मांगते हैं. जाह्नवी कपूर भी उनसे मजाक करते हुए कहती हैं कि ‘पप्पी, मतलब कुत्ते का बच्चा.’ जी हां, ये सीन काफी हिट हुआ है, और ट्रेलर में इसे कई बार देखा गया है. इस सीन…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

केंद्र सरकार दिल्ली में सर्विसेज़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अध्ययन करेगी : सूत्र

दिल्ली सरकार बनाम एलजी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना अहम फैसला सुना दिया है. कोर्ट के इस फैसले पर केंद्र सरकार के आला सूत्रों का कहना है कि फैसले में संविधान के प्रावधानों पर ही ज़ोर दिया गया है. कानून-व्यवस्था, पुलिस और लैंड  दिल्ली के पास नहीं है, यह भी कहा गया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अराजकता नहीं होनी चाहिए. दिल्ली सरकार के जो अधिकार हैं उस पर केंद्र ने कभी भी प्रश्न चिन्ह नहीं लगाया, लेकिन इन तीन मामलों में अधिकार राष्ट्रपति के पास है जिनके प्रतिनिधि एलजी हैं. सूत्रों…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

केजरीवाल सरकार की बड़ी जीत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एलजी के पास कोई स्वतंत्र अधिकार नहीं

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की, अधिकारों की रस्साकशी के मामले में आज आप सरकार को उच्चतम न्यायालय में बहुत ही महत्वपूर्ण सफलता मिली. न्यायालय की संविधान पीठ ने व्यवस्था दी कि उपराज्यपाल को फैसले लेने का कोई स्वतंत्र अधिकार नहीं है और वह निर्वाचित सरकार की सलाह से काम करने के लिए बाध्य हैं. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति के निर्णय में कहा, ‘निरंकुशता और अराजकता के लिये कोई जगह नहीं है. पीठ ने कहा कि उपराज्यपाल, जिसकी नियुक्ति केन्द्र करता है,…

Read More
Translate »