राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

उपराज्यपााल को स्वतंत्र अधिकार नहीं, विध्नकारक के रूप में काम नहीं कर सकते

नयी दिल्ली , चार जुलाई : दिल्ली सरकार और केन्द्र के बीच अधिकारों की रस्साकशी के मामले में उच्चतम न्यायालय ने आज अपने महत्वपूर्ण निर्णय में सर्वसम्मति से व्यवस्था दी कि उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास निर्णय करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं है और वह मंत्रिपरिषद की सलाह से काम करने के लिये बाध्य हैं। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अपने फैसले में कहा कि उपराज्यपाल ‘‘ विघ्नकारक ’’ के रूप में काम नहीं कर सकते। संविधान पीठ ने तीन अलग अलग लेकिन…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सरकार कृषि क्षेत्र के विकास के लिये प्रतिबद्ध: मोदी

नयी दिल्ली , चार जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सरकार ने किसानों को उनकी उपज की लागत का 1.5 गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र के विकास के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने धान के एमएसपी में तीव्र 200 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। यह निर्णय ऐसे समय किया गया है जब आम चुनाव में एक साल से भी कम समय…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

इस साल दूसरी बार एच 4 वीजा संबंधी अधिसूचना जारी नहीं कर पाया ट्रंप प्रशासन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इस साल दूसरी बार एच 4 वीजा संबंधी अधिसूचना जारी नहीं कर पाया. यह अधिसूचना एच 1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी को एच4 वीजा के तहत मिली नौकरी करने की अनुमति को खत्म करने के प्रशासन के फैसले को अधिसूचित करने के लिए जारी होनी थी. गृह सुरक्षा मंत्रालय ने मार्च में एक अमेरिकी अदालत को सूचित किया था कि वह इस साल जून में एक नोटिस ऑफ प्रपोज्ड रूल मेकिंग (एनपीआरएम) जारी करने पर काम कर रहा है. जून के अंत में…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

राहुल द्रविड़ और रिकी पोंटिंग को ICC ने इस खास सम्माचन से नवाजा…

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए खास सम्‍मान से नवाजा गया है. इन दोनों पूर्व क्रिकेटरों को आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. द्रविड़ और पोंटिंग के साथ संन्यास ले चुकी इंग्लैंड की महिला विकेटकीपर बल्लेबाज क्लेयर टेलर को भी रविवार को डबलिन में हुए समारोह में ‘हाल ऑफ फेम’में जगह मिली है. द्रविड़ इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय क्रिकेटर हैं. इससे पहले भारत के पूर्व कप्तानों…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

Aus vs Zim T20: एरोन फिंच और एंड्रयू टाय का शानदार प्रदर्शन, 100 रन

टी-20 क्रिकेट में एरॉन फिंच (172 रन)  की रिकॉर्ड पारी और एंड्रयू टाय (3/12) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान जिम्बाब्वे को 100 रन से हराकर टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को पराजित किया था. पूरी तरह एकतरफा रहे इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर जिम्बाब्वे को 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन पर रोक दिया. मैच पूरी तरह से…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

ईरान से कच्चे तेल की खरीद रोकने के अमेरिकी दबाव पर हसन रूहानी की चेतावनी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कच्चे तेल का कारोबार रोकने के अमेरिकी दबाव को लेकर चेतावनी दी है. रूहानी ने कहा कि अगर अमेरिका अपने सहयोगी देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने से रोकने की कोशिश करता है तो क्षेत्रीय आपूर्ति खतरे में पड़ सकती है. रूहानी ने स्विट्जरलैंड यात्रा के दौरान ईरानी प्रवासियों से यह बात कही. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को अपने कच्चे तेल का निर्यात जारी रखने की अनुमति नहीं दी है. ईरानी राष्ट्रपति ने चेतावनी पर विस्तार से नहीं बताया है लेकिन अतीत…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

PNB घोटाले के PM और FM पर लगाए आरोप, SC ने कहा- ये याचिका PIL के दायरे में नहीं आती

नयी दिल्ली , एक जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत सभी वस्तुओं पर एक ही दर से कर लगाने की अवधारणा को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मर्सिडीज कार और दूध पर एक ही दर से कर नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत सभी वस्तुओं पर 18 प्रतिशत की एक समान दर से कर लगाने की कांग्रेस पार्टी की मांग को यदि स्वीकार किया जाता है तो इससे खाद्यान्न और कई जरूरी वस्तुओं पर कर बढ़ जायेगा। प्रधानमंत्री ने…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, क्या ग्रासरूट स्तर पर लोकतंत्र काम नहीं कर रहा

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में निर्विरोध निर्वाचन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को फटकार लगाई है. कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से कल तक जिन सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी जीते, उनका ब्योरा मांगा है. कोर्ट ने कहा राज्य चुनाव आयोग तो राज्य में चुनाव व्यवस्था का गार्जियन है. कोर्ट की ओर से पारित आदेश से भी लगता है कि सभी चिंतित थे, इतने बड़े पैमाने पर निर्विरोध चुनाव से. पंचायतों की कितनी सीटों पर सिर्फ एक ही उम्मीदवार ने पर्चा भरा? कोर्ट ने पूरा…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

‘संजू’ रणबीर कपूर और संजय दत्त ने मीडिया पर यूं उतारा गुस्सा, बोले- बाबा बोलता है बस हो गया…

‘संजू’ रणबीर कपूर और संजय दत्त ने मीडिया पर कुछ इस कदर गुस्सा उतारा है कि ऐसा लगता है संजय दत्त की जिंदगी में सबसे बड़ा खलनायक मीडिया ही है. राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ का गाना ‘बाबा बोलता है बस हो गया…’ में रणबीर कपूर और संजय दत्त की जुगलबंदी नजर आ रही है और दोनों ही मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं. रियल लाइफ संजय दत्त और रील लाइफ संजय दत्त दोनों का इस गाने में यह मानना है कि मीडिया कुछ भी छाप देता है, और उसे सूत्रों…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

कैटरीना कैफ को ‘शीला की जवानी’ पर डांस का चढ़ा ऐसा शौक, गुरु रंधावा और मनीष पॉल ने मान ली हार

 कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ दुनिया भर के टूर पर निकली हुई हैं. कैटरीना सलमान के साथ कई देशों में जा रही हैं, और वहां अपना जलवा बिखेर रही हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सलमान खान के साथ छुट्टियां नहीं मना रही हैं बल्कि वे ‘दबंग टूर’ पर अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं. सलमान खान और कैटरीना कैफ के दबंग टूर  जबरदस्त कामयाबी मिल रही है, सबसे खास यह कि इस टूर के मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस  कैटरीना कैफ, पंजाबी सिंगर गुरु…

Read More
Translate »