विदेश हिंदी न्यूज़ 

बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए

बोरिस जॉनसन कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुन लिए गए हैं। उनकी पार्टी ने मंगलवार को यह घोषणा की। पूर्व विदेश मंत्री जॉनसन को 10 डाउनिंग स्ट्रीट की लड़ाई में 92,153 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जेरेमी हंट को 46,656 वोट मिले। ब्रेक्जिट मुद्दे पर प्रधानमंत्री पद से टेरीजा मे के इस्तीफे की घोषणा के बाद नए प्रधानमंत्री का निर्वाचन आवश्यक हो गया था।

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कर्नाटक में कुमारस्वामी विश्वासमत हासिल करने में विफल, सरकार गिरी

कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रही और सरकार गिर गई। इसी के साथ राज्य में करीब तीन हफ्ते से चल रहे राजनीतिक ड्रामे का अंत हो गया। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को संख्या बल का साथ नहीं मिला और उन्होंने विश्वास मत प्रस्ताव पर चार दिन की चर्चा के खत्म होने के बाद हार का सामना किया। विधानसभा में पिछले बृहस्पतिवार को उन्होंने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया था। विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने ऐलान किया कि 99…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

बिजली वितरण क्षेत्र में सुधार, क्षमताओं का पूर्ण उपयोग जरूरी : इंडिया एनर्जी फोरम

सरकार के विद्युत क्षेत्र में सुधारों को आगे बढ़ाने तथा परियोजनाओं के कुशलतम और पूर्ण क्षमता पर उपयोग से उपभोक्ताओं को न केवल गुणवत्तापूर्ण 24 घंटे बिजली मिलेगी बल्कि यह अपेक्षाकृत सस्ती भी होगी। साथ ही इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने और आर्थिक वृद्धि को गति देने में भी मदद मिलेगी। इंडिया एनर्जी फोरम के अध्यक्ष अनिल राजदान ने राजदान ने ‘ भाषा ’ से बातचीत में कहा , ‘‘ बिजली क्षेत्र में काफी सुधार और निवेश हुआ है। हमारी उत्पादन और पारेषण क्षमता अच्छी खासी बढ़ी है। अब…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

शीला दीक्षित की अंतिम यात्रा शुरू, पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया गया

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। उनका पार्थिव शरीर रविवार को कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और राजधानी को आधुनिक रूप देने वाली वरिष्ठ कांग्रेस नेता का दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में शनिवार दोपहर निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को जब निजामुद्दीन स्थित उनके आवास से पार्टी मुख्यालय लाया गया तो उनकी आखिरी झलक पाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की होने लगी। कांच के ताबूत…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत के साथ व्यापार अंसतुलन का हल निकालने को इच्छुक है चीनः नया राजदूत

चीन ने कहा है कि वह द्विपक्षीय व्यापार असंतुलन से जुड़ी भारत की चिंताओं का सम्मान करता है और इस मुद्दे के समाधान के लिए नये दृष्टिकोण के साथ बातचीत करना चाहता है। अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध का सामना कर रहे चीन ने ‘एकतरफावाद और संरक्षणवाद’ के खिलाफ उसकी लड़ाई में भारत से सहयोग का आग्रह किया है। भारत लंबे समय से चीन पर अपने दवा बाजार को भारतीय दवा निर्यातकों के लिए खोलने को लेकर दबाव बनाता रहा है ताकि दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार घाटे को…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

सिंधू इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में

ओलंपिक रजत पदकधारी पी वी सिंधू ने शनिवार को यहां आल इंग्लैंड चैम्पियन चेन युफेई पर सीधे गेम में जीत से इंडोनेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। सिंधू इस सत्र में थोड़ा जूझ रही हैं लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्र के पहले फाइनल में जगह बनायी। उन्होंने सत्र के पहले फाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी चेन को 21-19 21-10 से शिकस्त दी। दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी इस साल सिंगापुर और इंडिया ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

टैंकर जब्त करने का कदम दर्शाता है कि ईरान ‘खतरनाक रास्ता’ चुन रहा है : ब्रिटेन

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने शनिवार को कहा कि तेहरान द्वारा ब्रिटेन के एक ईंधन टैंकर को जब्त किए जाने का कदम दर्शाता है कि ‘‘ईरान अवैध और अस्थिर व्यवहार वाले खतरनाक रास्ते को चुन रहा है।’’ हंट ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी प्रतिक्रिया सोची-समझी और ठोस होगी। ब्रिटेन अपने जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।’’ एएफपी नीरज नेत्रपाल नेत्रपाल 2007 1512 लं

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दीक्षित पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्हें शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 85 अंक मजबूत

शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। बैंकिंग तथा आईटी शेयरों में बढ़त से बंबई शेयर का सेंसेक्स और 85 अंक चढ़ गया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 84.60 अंक या 0.22 प्रतिशत के लाभ से 39,215.64 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 203 अंक ऊपर नीचे हुआ। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 39,284.73 अंक का उच्चस्तर तथा 39,081.14 अंक का निचला स्तर भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.90 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

अनीश भानवाला ने जूनियर विश्व कप में स्वर्ण जीता

अनीश भानवाला ने बुधवार को 25 मीटर रैपिट फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिससे भारत ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में अपना दबदबा बरकरार रखा। भानवाला ने क्वालीफिकेशन में 584 अंक बनाये और फाइनल में वह 29 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे। फाइनल में भारत के दो अन्य निशानेबाज भी पहुंचे थे। आदर्श सिंह 17 का स्कोर बनाकर चौथे स्थान पर रहे जबकि अग्नेया कौशिक ने नौ अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया। रूस के इगोर इस्माकोव ने 23 अंक के साथ…

Read More
Translate »