राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

डीडीसीए चुनावों पर अदालत ने कहा, चुनाव प्रक्रिया एक बार शुरू होने पर रोक नहीं सकते

क्रिकेट निकाय डीडीसीए के चुनावों को स्थगित करने को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय अनिच्छुक नजर आया और उसने कहा कि एक बार चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो इसे रोका नहीं जा सकता। न्यायमूर्ति विनोद गोयल और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एक अवकाशकालीन पीठ ने यह राय भी व्यक्त की कि डीडीसीए चुनावों पर स्थगन चाहने वाली याचिका को काफी पहले दायर किया जाना चाहिए था। अदालत ने मामले में आज बाद में अपना फैसला देने की बात कही। अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया था कि…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

शिया मुसलमानों का संगठन ‘आरएसएस’ लोकसभा चुनाव में देगा भाजपा का साथ

राष्ट्रीय शिया समाज (आरएसएस) ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने का ऐलान किया है। आरएसएस के अध्यक्ष भाजपा विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब ने आज ‘भाषा‘ को बताया कि शिया मुसलमान अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ देंगे। हम अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर दूसरा कोई भी दल शिया मुसलमानों के हितों का ख्याल नहीं रखता है, लिहाजा इस बार भी यह कौम भाजपा और मोदी का साथ देगी। भाजपा का…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

2022 तक ई-कॉमर्स क्षेत्र का राजस्व 52 अरब डॉलर पर पहुंचेगा : रिपोर्ट

देश में आनलाइन खुदरा कारोबार (ईकामर्स) का राजस्व 2017 में 25 अरब डालर था, जिसके 20.2 प्रतिशत सालाना की वृद्धि के साथ 2022 तक 52 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। डिजिटल व विपणन कंपनी एडमिटेड की एक रपट के अनुसार 2017 में जनसंख्या में 37% लोग इंटरनेट उपयोक्ता थे जिनमें से 14% नियमित रूप से आनलाइन खरीदारी कर रहे थे। जनसंख्या में इंटरनेट उपयोक्ताओं की यह भागीदारी 2021 तक बढ़कर 45% प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसी तरह आनलाइन क्रेताओं की संख्या भी बढ़कर 90% होने की उम्मीद है।…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों के प्रमुख मंगलवार को संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित होंगे

सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों के प्रमुख अगले सप्ताह एक संसदीय समिति के समक्ष हाजिर होंगे और बढ़ते फंसे कर्ज तथा धोखाधड़ी के मामलों से उसे अवगत करवाएंगे। सूत्रों ने बताया कि वित्त पर संसद की स्थायी समिति की बैठक मंगलवार को होगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एम वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली यह समिति ‘देश के बैंकिंग क्षेत्र व बैंकों के सामने गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सहित अन्य दिक्कतों’ के मुद्दों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आईडीबीआई बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ इंडिया, इंडियन…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

थाईलैंड में IIFA Awards का हुआ आगाज, सलमान की ‘टाइगर जिंदा है’ को मिले 2 अवॉर्ड

थाईलैंड के सियाम निर्मित थिएटर में आयोजित आईफा रॉक्स की शाम बॉलीवुड सितारों के हंसी-ठहाकों के साथ संगीत और फैशन के नाम रही. भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार आईफा के इस समारोह में फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की नुसरत भरूचा और टीवी अदाकारा मोनी रॉय ने शानदार प्रस्तुति दी. संगीतकार प्रीतम ने एक लाइव ऑर्केस्ट्रा का नेतृत्व किया जिसने फाल्के की वर्ष 1913 में आई मूक फिल्म की 13 मिनट की स्क्रीनिंग से साथ अपने साज मिलाए. इस समारोह की मेजबानी आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन ने की थी. ‘आईफा…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

मुन्ना भाई बन रणबीर कपूर ने मारा ये डायलॉग, 60 लाख बार देखा गया ‘संजू’ का दूसरा टीजरसंजय दत्त पर बनी बायोपिक फिल्म ‘संजू’ के रिलीज होने में अभी सिर्फ कुछ दिन ही बचे हुए हैं. उससे पहले फॉक्स स्टार्स हिन्दी ने गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त की कॉपी करते हुए दिखे. फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में जिस तरह से संजय दत्त ने अपना किरदार निभाया है, ठीक उसी तरह रणबीर कपूर भी दिखे. यूट्यूब पर यह दूसरा टीजर काफी हिट हुआ और 24 घंटे के भीतर ही ट्रेंड में छा गया. आलम यह है कि ‘संजू’ का दूसरा टीजर अभी भी यूट्यूब पर नंबर वन पर छाया हुआ है. फिलहाल अभी तक इस वीडियो को लगभग 60 लाख बार देखा जा चुका है. संजय दत्त के फैन्स उनकी बायोपिक फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म की प्रीबुकिंग शुरु हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को अपनी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. इस टीजर में रणबीर कपूर संजय दत्त के लुक में बिल्कुल मिलते-जुलते हुए नजर आए. इस वीडियो में वह बोमन ईरान के क्लास में सवाल करते हुए दिखे. बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अन्य कई स्टार्स हैं. इस फिल्म में संजू के पिता सुनील दत्त का रोल परेश रावल निभा रहे हैं. राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में पांच महिलाओं का भी बेहद अहम योगदान है.

संजय दत्त पर बनी बायोपिक फिल्म ‘संजू’ के रिलीज होने में अभी सिर्फ कुछ दिन ही बचे हुए हैं. उससे पहले फॉक्स स्टार्स हिन्दी ने गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त की कॉपी करते हुए दिखे. फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में जिस तरह से संजय दत्त ने अपना किरदार निभाया है, ठीक उसी तरह रणबीर कपूर भी दिखे. यूट्यूब पर यह दूसरा टीजर काफी हिट हुआ और 24 घंटे के भीतर ही ट्रेंड में छा गया. आलम यह है कि…

Read More

झारखंड: खूंटी गैंगरेप मामले में पार हुई थी दरिंदगी की हद, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी गैंगरेप मामले की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है. मंगलवार को झारखंड के खूंटी जिले में एक नुक्कड़ नाटक के मंचन के दौरान पांच महिलाओं को अगवा कर उनके साथ गैंगरेप किये जाने के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है. शनिवार को राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की घोषणा की. गैंगरेप को लेकर सीनियर पुलिस ऑफिसर एडीजी आरके मलिक ने कहा कि 6 में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने मजिस्ट्रेट के…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

प्रागनानंदा विश्व के दूसरे युवा ग्रैंडमास्टर बने

भारत के आर प्रागनानंदा देश के सबसे युवा और विश्व के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये हैं। प्रागनानंदा अभी 12 साल, दस महीने और 13 दिन के हैं और उन्होंने इटली में ग्रेनडाइन ओपन के अंतिम दौर में पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की। चेन्नई के इस खिलाड़ी को अंतिम दौर की बाजी ग्रैंडमास्टर प्रूसजर्स रोलैंड से खेलनी है जिससे उनका ग्रैंडमास्टर बनना तय हो गया। आठवें दौर में ग्रैंडमास्टर मोरोनी लिका जूनियर को हराने के बाद प्रागनानंदा को अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल करने के लिये 2482 रेटिंग से अधिक…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाक चुनाव : निर्दलीय उम्मीदवार ने 400 अरब रुपये की संपत्ति घोषित की

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और पंजाब प्रांत के लिए चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपनी संपत्ति करीब 403 अरब पाकिस्तानी रुपये घोषित की है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के अनुसार , मुजफ्फरगढ़ में एनए 182 और पीपी -270 से चुनाव लड़ रहे मोहम्मद हुसैन शेख ने दावा किया है कि उनक पास लंग मलाना , तलीरी , चक तलीरी और लटकारन इलाकों के साथ – साथ मुजफ्फरगढ़ की करीब 40 फीसदी जमीन का मालिकाना हक है।अखबार ने बताया कि उन्होंने दावा किया कि यह जमीन पहले विवादित थी लेकिन…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

सऊदी में महिलाओं के वाहन चलाने से प्रतिबंध हटा

सऊदी अरब में महिलाएं भी आज से वाहन चला सकेंगी। देश ने अपने कानून में ऐतिहासिक सुधार करते हुए महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध को आज से समाप्त कर दिया है। रूढ़िवादी देश में उदारता और आधुनिकता लाने की शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान की कोशिशों के तहत यह प्रतिबंध समाप्त किया गया है। प्रतिबंध हटने के साथ ही सऊदी में हजारों की संख्या में महिलाओं के वाहन चलाने की संभावना है। गौरतलब है कि सऊदी में दशकों से महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। सऊदी ने इस…

Read More
Translate »