विदेश हिंदी न्यूज़ 

add add मुशर्रफ ने कहा: शीर्ष अदालत के गिरफ्तारी आदेश के बाद बदलनी पड़ी पाकिस्तान लौटने की योजना

कराची , जून : पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने आज कहा कि वह पाकिस्तान लौटने वाले थे , लेकिन उच्चतम न्यायालय के गिरफ्तारी आदेश के बाद उन्हें अपनी योजना बदलने को विवश होना पड़ा।   वर्ष 2016 से दुबई और लंदन में रह रहे 74 वर्षीय मुशर्रफ देश के उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय में कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं। उन पर एक मामला देशद्रोह का भी है जो संविधान को पलटने के आरोप में दर्ज किया गया था।   पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

सिंगापुर , 21 जून: भारत अपनी पारंपरिक दवाओं और चिकित्सा पद्धतियों को सिंगापुर में औपचारिक मान्यता दिलाने के लिए काम कर रहा है जहां एक बड़ा बाजार है।   सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने यहां पारंपरिक भारतीय दवाओं पर आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से इतर पीटीआई से कहा कि आयुर्वेदिक और सिद्ध दवाओं से संबंधित दस्तावेज सिंगापुर स्वास्थ्य प्राधिकरण को सौंपे गए हैं।   आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर (ए पी ए एस) और सिद्ध प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ सिंगापुर (एस पी ए एस) प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

फल-सब्जियों के कचरे से बनेगा बसों का ईंधन, प्रधानमंत्री करेंगे शुरूआत

इंदौर, 21 जून : कचरे से मुक्ति के साथ इससे कमाई का संदेश देने वाले नवाचारी संयंत्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां 23 जून को औपचारिक शुरूआत करेंगे। राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में लगातार दूसरे साल अव्वल रहे शहर में इस संयंत्र के जरिये फल-सब्जियों के कचरे से बायो-सीएनजी बनायी जायेगी और फिर इस हरित ईंधन से लोक परिवहन वाहनों को दौड़ाया जायेगा। इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के आयुक्त आशीष सिंह ने आज “पीटीआई-भाषा” को बताया कि प्रधानमंत्री अपने एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के तहत स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

दुनिया को ‘रोग से निरोग’ की राह लेकर जा रहा है योग : मोदी

देहरादून , 21 जून: शहर के वन अनुसंधान संस्थान परिसर में 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ आज सुबह योगासन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुरातन भारतीय योग परंपरा इस संघर्षरत दुनिया को एकजुट करने वाली सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरी है।   अंग्रेजों के जमाने में बनी एफआरआई संस्थान की इमारत की पृष्ठभूमि में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि योग ने दुनिया को ‘‘ रोग से निरोग ’’ की राह दिखाई है और यह दुनिया भर में लोगों…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार शराब कारोबारी विजय माल्या की गिरफ्तारी का आदेश

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग और बैंकों के समूह को 6000 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में फरार शराब कारोबारी विजय माल्या की गिरफ्तारी का आदेश दिया. मनी लॉन्ड्रिंग-निरोधक अदालत के विशेष न्यायाधीश एमएस आजमी ने माल्या और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के नए आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए उनकी (माल्या की) गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया. अदालत ने माल्या की कंपनियों किंगफिशर एयरलाइंस (केएफएल) और यूनाइटेड ब्रीवरीज होल्डिंग लिमिटेड (यूबीएचएल) को समन भी जारी किया तथा मामले की सुनवाई 30 जुलाई तक…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

मथुरा में फर्जी शिक्षक भर्ती का भंडाफोड़, 4 लिपिक, 3 दलाल एवं 9 फर्जी शिक्षक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मथुरा में फर्जी तरीके से शिक्षकों की भर्ती कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इसमें बीएसए कार्यालय में तैनात मास्टर माइंड क्लर्क और कम्प्यूटर ऑपरेटरों सहित कुल 16 लिपिकों-शिक्षकों-दलालों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एसटीएफ ने देर रात थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है.  सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीएसए कार्यालय के लिपिकों और कम्प्यूटर आपरेटरों ने मिलकर एक-एक फर्जी नियुक्ति के एवज में 10 से 15 लाख रुपए तक वसूले। इसके लिए…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Race 3 ने 5 दिन में कमाए 130 करोड़, बॉबी देओल बोले- मुस्कुराना भी बंद नहीं कर सकता…

सुपरस्टार सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘रेस-3’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने शुरुआती 5 दिनों में 130 करोड़ की कमाई कर डाली है. एक्शन से भरपूर इस फिल्म से 2 साल बाद फिल्म में अलग अवतार में नजर आए अभिनेता बॉबी देओल ने फिल्म को मिली प्रतिक्रिया और इसके प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मैं मुस्कुराना भी बंद नहीं कर सकता. दर्शकों ने इसे बहुत सराहा है, मैं बहुत खुश हूं. सभी खुश हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

अब ऐसे नजर आने लगे हैं कॉमेडियन कपिल शर्मा, फोटो हुई वायरल..

कपिल शर्मा लंबे समय से छोटे परदे से नदारद हैं, और मशहूर कॉमेडियन पब्लिक लाइफ से भी काफी दूर हैं. लेकिन हाल ही में कपिल शर्मा को अपने प्यारे डॉगी चीकू के साथ देखा गया. उनकी ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. इन फोटो में कपिल शर्मा एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं, और काफी थके हुए लग रहे हैं. कपिल शर्मा का वजन भी थोड़ा बढ़ा हुआ लग रहा है. कपिल शर्मा कल रात मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे, उस समय उनकी तस्वीरें खींची गई थीं. इन तस्वीरों…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने के लिए कृषि बजट किया गया दोगुना: मोदी

नयी दिल्ली , 20 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के किसानों से संवाद करते हुए कृषि क्षेत्र का बजट दोगुना करके 2.12 लाख करोड़ रुपये करने समेत इस क्षेत्र में अपनी सरकार के अभूतपूर्व कार्यों का ब्योरा पेश किया। मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रही है। मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 600 से अधिक जिलों के किसानों से बातचीत करते हुए बुवाई से लेकर उत्पादों के बाजार में पहुंचने तक…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मुख्य आर्थिक सलाहकार सुब्रमण्यम वित्त मंत्रालय छोड़ेंगे, अमेरिका लौटेंगे : जेटली

नयी दिल्ली , 20 जून : मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमण्यम वित्त मंत्रालय छोड़ रहे हैं और वह अपनी ‘ पारिवारिक प्रतिबद्धताओं ’ की वजह से अमेरिका लौट रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने फेसबुक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। सुब्रमण्यम को 16 अक्तूबर , 2014 को वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए हुई थी। 2017 में उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था। जेटली ने कहा , ‘‘ कुछ दिन पहले सुब्रमण्यम ने वीडियो…

Read More
Translate »