विदेश हिंदी न्यूज़ 

कश्मीर में स्थिति में सुधार करने में असफल रहे भारत, पाकिस्तान: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार इकाई ने सोमवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर में स्थिति में सुधार में असफल रहे और उसकी पूर्व की रिपोर्ट में जतायी गई कई चिंताओं के समाधान के लिए उन दोनों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये। गत वर्ष संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय ने कश्मीर पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की थी। उसमें भारत और पाकिस्तान द्वारा गलत कार्यों का उल्लेख किया गया था और उनसे आग्रह किया गया था कि वे लंबे समय से जारी तनाव को कम करने के लिए…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कर्नाटक में मंत्रिमंडल फेरबदल के लिए कांग्रेस, जद (एस) के मंत्रियों ने इस्तीफे दिये

कर्नाटक की जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के 13 विधायकों के इस्तीफे से संकट में फंसी राज्य सरकार को बचाने के प्रयास के तहत मंत्रिमंडल में फेरबदल करने और असंतुष्ट विधायकों को उसमें जगह देने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए दोनों पार्टियों के मंत्रियों ने सोमवार को ‘‘स्वेच्छा’’ से इस्तीफे दे दिये है। उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के निवास पर यहां हुई बैठक में कांग्रेस मंत्रियों के इस्तीफा दिये जाने का निर्णय लेने के बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं से मुलाकात की और इसके बाद जद…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

विकास कार्यों के लिये कर दायरा बढ़ाना जरूरी, लोगों को समझनी होगी जिम्मेदारी: सीतारमण

वित्त मंत्री सीतारमण ने सोने पर सीमा शुल्क बढ़ाने, अमीरों पर कर अधिभार बढ़ाने और पेट्रोल, डीजल पर शुल्क बढ़ाने का बचाव करते हुये शनिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास और आम आदमी के लिये बुनियादी सुविधायें खड़ी करने करने के लिये संसाधन जुटाना जरूरी है। वित्त वर्ष 2019- 20 का बजट पेश करने के एक दिन बाद यहां संवाददाताओं से खास बातचीत में सीतारमण ने कहा कि विदेशों से सोने का आयात करने, पेट्रोलियम पदार्थों के आयात में अहम विदेशी मुद्रा खर्च होती है। दूसरी तरफ देश…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

धोनी ने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया: आईसीसी

महेन्द्र सिंह धोनी के शानदार करियर की प्रशंसा करते हुए आईसीसी ने इस पूर्व कप्तान की उपलब्धियों को साझा करके उन्हें ‘भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने वाला’ करार किया। रविवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाले धोनी क्रिकेट के तीनों वैश्विक खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैम्पियन्स ट्राफी का खिताब जीता था। आईसीसी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो के साथ…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिकी कॉरपोरेट जगत ने किया भारतीय बजट का स्वागत

अमेरिकी कॉरपोरेट जगत ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पहली बार पेश किए गए बजट की शुक्रवार को प्रशंसा करते हुए इसे समावेशी और विदेशी निवेश के लिए आकर्षक बताया। अमेरिका-भारत सामरिक और साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि बजट समावेशी है और नीतिगत फैसले अमेरिकी कंपनियों को प्रोत्साहित करने वाले हैं। उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि यह ‘एप्पल’ जैसी कंपनियों के लिए ‘‘अच्छी खबर’’ है। यह बजट भारतीय बाजार को मुक्त बनाता है और अमेरिकी कंपनियों को और निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

बजट ने 2024-25 तक देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का खाका रखा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के 2019-20 के बजट में प्रति व्यक्ति आय, खपत और उत्पादकता बढ़ाकर अगले पांच साल में देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर तक पहुंचाने का खाका पेश किया है। पार्टी सदस्यता अभियान की यहां शुरुआत करते हुए मोदी ने देशवासियों से कहा कि उन्हें ‘पेशेवर निराशावादियों’ से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों की लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाधान देने के बजाय सिर्फ आलोचना करने की आदत होती है। अर्थव्यवस्था की तुलना केक से करते…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मानव पूंजी में निवेश, समावेशी विकास से सतत विकास के पथ पर अग्रसर हो सकता है देशः आर्थिक समीक्षा

भारत के विकास का पथ सामाजिक बुनियादी ढांचे में निवेश से जुड़ा है और मानव पूंजी में निवेश और समावेशी विकास के जरिए सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) की तरफ देश को बढ़ाया जा सकता है। वित्त वर्ष 2018-19 की आर्थिक समीक्षा में यह कहा गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बृहस्पतिवार को पेश समीक्षा में कहा गया है कि भारत अपने सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने को लेकर प्रतिबद्ध है। उसमें कहा गया है कि जनसांख्यिकीय विभाजन का लाभ उठाने के लिए केंद्र शिक्षा, कौशल विकास क्षेत्र…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

आर्थिक समीक्षा:निवेश में गिरावट का दौर खत्म होने के संकेत, अधिक रोजगार देने वाली इकायों को प्रोत्साहन हो

आम बजट से एक दिन पहले संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक हालात बेहतर होंगे और आर्थिक वृद्धि सात प्रतिशत तक पहुंच जाने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि देश को अगले पांच साल के दौरान 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिये निरंतर आठ प्रतिशत की उच्च आर्थिक वृद्धि के साथ आगे बढ़ना होगा। समीक्षा में उम्मीद जताई गई है कि निवेश में गिरावट का दौर खत्म हो गया लगता है। उपभोक्ता मांग और बैंकों के…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

विश्व कप टीम से बाहर किये गये रायुडू ने क्रिकेट से संन्यास लिया

मौजूदा विश्व कप के लिये अनदेखी किये जाने के बाद भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज अम्बाती रायुडू ने बुधवार को बिना कारण बताये क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इसका खुलासा किया। आंध्र के इस 33 साल के खिलाड़ी को ब्रिटेन में चल रहे विश्व कप के लिये अधिकारिक स्टैंडबाई सूची में रखा गया था लेकिन आलराउंडर विजय शंकर के चोटिल होने के बाद उसकी अनदेखी की गयी। टीम प्रबंधन के जोर देने के बाद सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम में शामिल कर…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत होकर 68.79 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बढ़त के साथ 68.83 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में मंगलवार के बंद भाव से 16 पैसे बढ़कर 68.79 रुपये पर पहुंच गया। मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 68.95 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निर्यातकों के…

Read More
Translate »