विदेश हिंदी न्यूज़ 

जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और शी चिनफिंग से मिलेंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान में इस हफ्ते होने वाली जी-20 बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई विश्वनेताओं से मुलाकात करेंगे और इस दौरान व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। जापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ट्रंप 27 जून को रवाना होंगे। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि वह विश्व नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।’’ अधिकारी ने कहा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

न्यायालय का गुजरात में रास की दो सीटों पर अलग-अलग उपचुनाव के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इंकार

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को गुजरात में राज्य सभा की दो सीटों के लिये अलग अलग उपचुनाव कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस की याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई की अवकाश पीठ ने हालांकि गुजरात कांग्रेस के नेता की याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया लेकिन राज्य सभा की दोनों सीटों के लिये चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव याचिका दायर करने की उन्हें छूट प्रदान कर दी। गुजरात से राज्य…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने दिया इस्तीफा, पद पर बने रहने में जतायी असमर्थता

रिजर्व बैंक की स्वायत्तता के पुरजोर समर्थक माने जाने वाले डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने निजी कारणों का हवाला देते हुए केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह इस्तीफा अपना तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने से छह महीने पहले दिया है। पिछले सात महीनों में आरबीआई के शीर्ष पदों में से यह दूसरा बड़ा इस्तीफा है। इससे पहले, दिसंबर 2018 में गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दिया था जबकि उनका कार्यकाल करीब नौ महीने बचा था। केंद्रीय बैंक ने सोमवार को…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत की सफलता की कुंजी बुमराह,आस्ट्रेलिया की वार्नर के हाथ में : क्लार्क

आस्ट्रेलिया के 2015 विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत विश्व कप जीत सकता है लेकिन आस्ट्रेलिया के लिये वही काम डेविड वार्नर का बल्ला कर सकता है । क्लार्क ने प्रेस ट्रस्ट को दिये इंटरव्यू में बताया कि भारत और आस्ट्रेलिया शीर्ष तीन में होंगे लेकिन यह भी कहा कि केविन पीटरसन और माइकल वान चाहे जो कहें, कप इंग्लैंड नहीं जीतने वाला। क्लार्क ने कहा ,‘‘ बुमराह के पास सब कुछ है । वह फिट और…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

कांगो में भारतीय महिला शांतिसैनिकों का अभियान शुरू

शांति सैनिकों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण जगहों में शुमार अफ्रीकी देश कांगों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भारत की तरफ से आये महिला शांतिसैनिकों के दल ने कार्यभार संभाल लिया है। यह दल यहां चल रहे संघर्ष से सर्वाधिक पीड़ित महिलाओं और बच्चों की मदद करने आया है। भारत की ओर से आये महिला शांतिसैनिकों के दल में 20 महिला शांतिसैनिक हैं और इन्हें गत सप्ताह डीआर कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरता मिशन के तहत नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

बसपा भविष्य में सभी छोटे-बड़े चुनाव अपने बूते लड़ेगी : मायावती

लोकसभा चुनाव 2019 और उससे पहले संसदीय सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए सपा के साथ किए गए छह महीने पुराने गठबंधन से नाता तोड़ते हुए बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कहा कि भविष्य में पार्टी सभी छोटे-बड़े चुनाव अपने बूते लड़ेगी। वहीं, सपा ने मायावती पर घबराहट में आकर सपा के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि आम चुनाव के नतीजों के बाद मायावती ने अब तक केवल उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में ही अकेले चुनाव लड़ने…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

पोम्पियो की यात्रा के दौरान व्यापार विवाद सुलझाएं भारत, अमेरिका: यूएसआईबीसी

अमेरिका के एक प्रमुख उद्योग मंडल ने कहा है कि अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल पोम्पियो की भारत यात्रा का इस्तेमाल दोनों देशों को अपने व्यापार मतभेदों को सुलझाने के लिए करना चाहिए। अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने रविवार को कहा कि शुल्क वृद्धि, डेटा के जबरन स्थानीयकरण और व्यापार की अन्य अड़चनों से आर्थिक अवसर सिमटते हैं और इससे दोनों देशों के उपभोक्ताओं पर असर पड़ता है। यूएसआईबीसी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि वाणिज्यिक मुद्दों को सुलझाने और भरोसा कायम करने के लिए सरकार और उद्योग के…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारतीय महिला हाकी टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स खिताब जीता

भारत ने रविवार को यहां फाइनल में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हाकी टूर्नामेंट अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने हिरोशिमा हाकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन पर शानदार जीत हासिल की। कप्तान रानी रामपाल ने तीसरे ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने 45वें और 60वें मिनट में गोल कर टीम की जीत सुनिश्वित की। कानोन मोरी ने जापान के लिये एकमात्र गोल 11वें मिनट में किया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर पहले…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका ने ड्रोन गिराए जाने के बाद ईरान पर साइबर हमला किया

अमेरिका ने ईरान में अपने निगरानी ड्रोन गिराये जाने के बाद ईरान की मिसाइल नियंत्रण प्रणाली और एक जासूसी नेटवर्क पर साइबर हमले किये हैं। अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने यह खबर दी है। समाचार पत्र ने लिखा है कि हमले से राकेट और मिसाइल प्रक्षेपण में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने समाचार पत्र की रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। याहू ने दो पूर्व खुफिया अधिकारियों के हवाले से कहा है कि अमेरिका ने सामरिक हॉर्मूज जलडमरूमध्य में जहाजों…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार स्थानीय आतंकवादी मारे गए। सेना ने यह जानकारी दी है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शोपियां के दारमदोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई…

Read More
Translate »