अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत ने तेल कीमतों में वृद्धि पर चिंता जताई, प्रधान ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री से की बात

भारत ने होर्मुज जलडमरू मध्य से जुड़े घटनाक्रमों के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर शुक्रवार को चिंता जाहिर की। उसने ओपेक के मुख्य सदस्य देश सऊदी अरब को तेल की कीमतों को काबू में रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत में बृहस्पतिवार को करीब पांच प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था, जो जनवरी के बाद से सर्वाधिक है। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत फिलहाल 65 डॉलर प्रति बैरल है। उल्लेखनीय है कि जलडमरू पर ईरानी बलों द्वारा अमेरिकी नौसेना के…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

भारतीय टीम विश्व कप में अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिये लगातार हार से त्रस्त अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। खिताब के प्रबल दावेदार भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ मैच एकतरफा होने की संभावना लग रही है जिसमें भारतीय बल्लेबाज मौका मिलने पर कुछ नये रिकार्ड स्थापित कर सकते हैं। इस मैच में बड़ी जीत से भारत की सेमीफाइनल की राह अधिक आसान हो जाएगी। अफगानिस्तान का विवादास्पद अभियान मैदान के अंदर और बाहर के गलत…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

योग दिवस : पीएम मोदी ने रांची में की समारोह की अगुवाई, भारत और दुनिया भर के लोगों ने किया योग

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों ने योग किया। संयुक्त राष्ट्र की महासभा से लेकर भारतीय संसद के परिसर और बीजिंग से लेकर रांची तक प्राचीन स्वास्थ्य पद्धति को पसंद करने वाले हजारों लोगों ने “ओम” एवं “शांति” का जाप करते हुए सरल एवं कठिन ‘आसन’ किए। प्रधानमंत्री मोदी ने आज के समारोहों की अगुवाई की। कई वैश्विक राजधानियों और भारत के नगरों एवं गांवों में योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत में मुख्य कार्यक्रम झारखंड की राजधानी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में किए गए योगासन

चीन के ऐतिहासिक शाओलिन टेम्पल, ब्रिटेन के सेंट पॉल कैथड्रल, पेरिस में एफिल टावर, अमेरिका में वाशिंगटन स्मारक सहित दुनिया भर में विभिन्न स्थानों पर पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काफी संख्या में लोगों ने शुक्रवार को योगासन किए। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा का हॉल ‘ओम’, ‘शांति’ के जाप से गूंज उठा। उत्तरी गोलार्द्ध में 21 जून सबसे लंबा दिन होता है जिसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस संबंध में 2014 में एक प्रस्ताव स्वीकार किया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के संदर्भ में देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और हमारा 2024 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उच्च आर्थिक वृद्धि दर को बनाये रखने के लिये सुधार प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘जीडीपी के संदर्भ में देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और हमारा 2024…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

धवन के बाहर होने से भारत का विश्व कप अभियान पटरी से नहीं उतरेगा: हसी

पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइक हसी ने शिखर धवन के विश्व कप से बाहर होने को ‘करारा झटका’ करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि इससे भारत का अभियान इस महासमर में पटरी से नहीं उतरेगा। हसी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ‘‘मुझे लगता कि यह करारा झटका है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे भारत का अभियान पटरी से उतरेगा। मुझे लगता है कि उनके पास इतनी गहराई है कि उन्हें शिखर धवन की कमी नहीं खलेगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि उनकी टीम में अपार प्रतिभा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सरकार मजबूत, सुरक्षित और समावेशी भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है : कोविंद

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के नतीजों को ‘‘ भारत की विकास यात्रा जारी रखने के लिए जनादेश’’ करार देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने किसान, व्यापारियों समेत समाज के सभी वर्गों के लिये कई अहम फैसले किये और उन पर अमल शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक मजबूत, सुरक्षित और समावेशी भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को ऐतिहासिक केन्द्रीय कक्ष में संबोधित…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

चीन में भूकम्प से 12 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार रात और मंगलवार सुबह आए भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। चीनी भूकम्प केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सोमवार रात 10 बजकर 55 मिनट पर यीपिन शहर के छांगनिंग इलाके में आया। मंगलवार सुबह महसूस हुए दूसरे झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने कहा, ‘‘ अभी तक 12 लोगों की जान…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अनंतनाग मुठभेड़ में जैश के दो आतंकवादी ढेर, सेना का जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में पुलवामा हमले के सिलसिले में एक वांछित सहित जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं। जवाबी कार्रवाई के साथ ही…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मौद्रिक नीति तय करते समय वित्तीय स्थिरता का मुद्दा भी महत्वपूर्ण बन गया है : दास

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार कहा कि वर्ष 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद के दौर में मौद्रिक नीति तय करते समय मुद्रास्फीति और आर्थिक वृद्धि के साथ साथ वित्तीय सेवा क्षेत्र की स्थिरता भी एक महत्वपूर्ण विचारणीय बिंदु के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं को सुधारने के लिए वित्त क्षेत्र का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा जताया कि हालिया चुनाव के बाद राजनीतिक अनिश्चिता के अंत होने और आर्थिक सुधारों के जारी रहने से इस समय दिख…

Read More
Translate »